Hostel Pregnancy Case: सरकारी छात्रावास में कक्षा 10वीं की छात्रा ने शिशु को दिया जन्म, प्रधानाध्यापक निलंबित
Press Trust of India | February 26, 2025 | 11:32 AM IST | 2 mins read
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास और अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा, “कन्या छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। हमें नहीं पता कि छात्रा कैसे गर्भवती हुई।”
नई दिल्ली: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक सरकारी आवासीय स्कूल के छात्रावास में कक्षा 10वीं की एक छात्रा द्वारा एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया, जिसके बाद संस्थान के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद मलकानगिरी जिला प्रशासन ने छात्रावास की संचालिका सुचित्रा चर्ची को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया और एक एएनएम को निलंबित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छात्रावास लौटने पर छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास और अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा, “कन्या छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। हमें नहीं पता कि छात्रा कैसे गर्भवती हुई।”
प्रधानाध्यापक के अनुसार, “स्वास्थ्य कर्मियों को छात्रावास में रहने वाली सभी छात्राओं की साप्ताहिक जांच करनी होती है। यह घटना दिखाती है कि स्वास्थ्य कर्मी अपना काम ठीक से नहीं कर रही थी।” अधिकारियों के मुताबिक, छात्रा और उसके बच्चे को चित्रकोंडा के उप-मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।
Also read MP News: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रात्रि भोजन के बाद 50 छात्र बीमार, जानें कुलपति ने क्या कहा?
अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि छात्रा ने गर्भावस्था के आठवें महीने में समय-पूर्व शिशु को जन्म दिया। चित्रकोंडा के उप-मंडल पुलिस अधिकारी प्रदोष प्रधान ने बताया कि घटना के सिलसिले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर हंगामा मचने के बाद जिला प्रशासन ने छात्रावास की संचालिका सुचित्रा चर्ची को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया, जबकि स्कूल के प्रधानाध्यापक अजित कुमार मदकामी और एएनएम कविता कुमारी को निलंबित कर दिया। छात्रा के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन से जानना चाहा कि प्रसव पीड़ा शुरू होने तक उसके गर्भवती होने की बात कैसे छिपी रही।
जिला कल्याण अधिकारी श्रीनिवास आचार्य ने कहा कि छात्रा संभवत: तब गर्भवती हुई होगी, जब वह छुट्टियां मनाने के लिए अपने घर गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने छात्रा को गर्भवती करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है।
अगली खबर
]GATE Answer Key 2025 Live: गेट आंसर की, रिस्पॉन्स शीट जल्द @gate2025.iitr.ac.in; रिजल्ट डेट, लेटेस्ट अपडेट
इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी