Odisha Govt School New Colour: ओडिशा सरकार स्कूल भवनों को नारंगी रंग से रंगेगी, बीजद ने भगवाकरण का लगाया आरोप
Press Trust of India | March 6, 2025 | 05:50 PM IST | 2 mins read
ओडिशा राज्य शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने हाल में सभी जिलाधिकारियों को स्कूल भवनों को नारंगी रंग से रंगने के बारे में निर्देश जारी किया है।
नई दिल्ली: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार ने सभी सरकारी स्कूल भवनों को नारंगी रंग से रंगने का निर्णय लिया है। इसके बाद विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने आरोप लगाया है कि यह शिक्षा के भगवाकरण के सत्तारूढ़ दल के प्रयास का हिस्सा है।
दूसरी ओर भाजपा ने दावा किया कि बीजद ने जून 2024 तक अपने 24 साल के शासन के दौरान स्कूल भवनों को हरे रंग से रंगा था और छात्रों की वर्दी का रंग हरा और सफेद था जो पार्टी के ‘रंग कोड’ के समान है।
ओडिशा राज्य शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने हाल में सभी जिलाधिकारियों को स्कूल भवनों को नारंगी रंग से रंगने के बारे में निर्देश जारी किया है। जिलों में समग्र शिक्षा की अध्यक्ष एवं ओएसईपीए राज्य परियोजना की निदेशक अनन्या दास ने सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को नए रंग कोड को मंजूरी देते हुए प्रसन्नता हो रही है। इस संदर्भ में निर्माण, मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों के दौरान ‘पीएम श्री’ स्कूलों सहित सभी सरकारी स्कूलों में अनुमोदित रंग कोड को अपनाने के लिए संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारियों को उपयुक्त निर्देश जारी करने का अनुरोध किया जाता है।’’
उन्होंने कहा कि यह आदेश स्कूल भवनों के रंग कोड से संबंधित सभी पिछले निर्देशों का स्थान लेगा। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजद के वरिष्ठ नेता प्रसन्न आचार्य ने कहा कि यह ‘‘सरासर राजनीति है और निंदनीय है।’’
उन्होंने पूछा, ‘‘यह एक अजीब मनोविज्ञान है। मुझे समझ में नहीं आता कि यह सरकार ऐसे फर्जी फैसले क्यों ले रही है। इसका उद्देश्य क्या है? क्या आप रंग बदलकर शिक्षा प्रणाली को बदल सकते हैं? क्या आप रंग बदलकर बच्चों में अधिक ऊर्जा भर सकते हैं?’’
आचार्य ने आरोप लगाया कि भाजपा स्कूली छात्रों के मन में राजनीति भरने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले से कुछ भी सकारात्मक हासिल नहीं होगा, क्योंकि इसमें राज्य के खजाने से करोड़ों रुपये खर्च होंगे।
अपनी प्रतिक्रिया में स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा कि पिछली बीजद सरकार ने स्कूलों का रंग बदल दिया था और उन्हें अपनी पार्टी के रंग कोड से रंग दिया था।
गोंड ने कहा, ‘‘हम स्कूल की इमारतों का रंग नहीं बदल रहे हैं। यह बीजद सरकार ही थी जिसने स्कूल की इमारतों की वर्दी का रंग बदला था। इस फैसले से अच्छा माहौल बनेगा और स्कूल आकर्षक दिखेंगे।’’
पिछले साल अक्टूबर में भाजपा सरकार ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा नौ और 10 में पढ़ने वाले छात्रों की स्कूल की वर्दी का रंग बदल दिया था। नयी वर्दी में हल्के भूरे, चॉकलेट और पीले रंगों का मिश्रण है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार