NVS Admit Card 2024: नवोदय विद्यालय समिति 2024 कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी
Santosh Kumar | January 19, 2024 | 12:43 PM IST | 1 min read
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति 2024 कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एनवीएस कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एनवीएस प्रवेश परीक्षा डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नवोदय कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा उम्मीदवारों के लिए 16 तथा 17 नवंबर को आवेदन सुधार विंडो सुविधा प्रदान की गई थी। जिसके बाद नवोदय विद्यालय समिति कि आवेदन प्रक्रिया को 15 नवंबर को समाप्त कर दिया गया था।
एनवीएस परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड देखने/डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
जेएनवी कक्षा 9 लेटरल एंट्री टेस्ट में प्रत्येक एक अंक के 100 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को ढाई घंटे में सभी प्रश्न हल करने होंगे। वहीं नवोदय कक्षा 11 प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे।
एनवीएस की जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर देने के लिए प्रदान की गई ओएमआर शीट पर लिखने के लिए केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को अपना स्वयं का बॉल प्वाइंट पेन लाना होगा। इसमें पेंसिल का उपयोग सख्त वर्जित है।
अगली खबर
]Play School Registration Mandatory: सभी प्ले स्कूलों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य, दिल्ली सरकार की घोषणा
इसके साथ ही उन्हें प्ले स्कूल के बारे में पूरी जानकारी भी देनी होगी कि वहां कितने शिक्षक हैं और कितनी कक्षाएं हैं। इसके बाद विभाग का अधिकारी निरीक्षण के लिए स्कूल जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा