NTPC Recruitment 2024: एनटीपीसी लिमिटेड सहायक कार्यकारी के 223 पदों के लिए आवेदन शुरू, 55 हजार मिलेगी सैलरी
Abhay Pratap Singh | January 26, 2024 | 03:44 PM IST | 1 min read
एनटीपीसी लिमिटेड सहायक कार्यकारी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू कर दी गई है।
नई दिल्ली: एनटीपीसी लिमिटेड ने सहायक कार्यकारी के 223 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जनवरी 2024 से शुरू कर दी गई है, जबकि अंतिम तिथि 8 फरवरी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव के 223 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 98 पद, ओबीसी वर्ग के 40 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 22 पद, एससी व एसटी श्रेणी के क्रमशः 39 और 24 पद भरे जाएंगे।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी व महिला कैंडिडेट को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी। शुल्क का भुगतान हो जाने के बाद किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवार को वापस नहीं किया जाएगा।
कैंडिडेट एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनटीपीसी लिमिटेड सहायक कार्यकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 55,000 रुपये प्रति माह वेतन के रूप में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एचआरए, आवास, मनोरंजन भत्ता व चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी। चिकित्सा सुविधा में चयनित कैंडिडेट, उसकी पत्नी व उसके 2 बच्चों को शामिल किया जाएगा।
अगली खबर
]ISRO Recruitment 2024: इसरो में साइंटिस्ट व वाहन ड्राइवर समेत 224 पदों पर निकली भर्तियां, 16 फरवरी अंतिम तिथि
इसरो भर्ती 2024 के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा