Santosh Kumar | May 2, 2026 | 03:20 PM IST | 1 min read
जो उम्मीदवार 28 अप्रैल को आयोजित नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल हुए, वे अब अनुमानित स्कोर का हिसाब लगाने के लिए आंसर-शीट की जांच कर सकते हैं।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एनटीईटी 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। प्रोविजनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड किए गए जवाब को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जो उम्मीदवार 28 अप्रैल को आयोजित नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनटीईटी) में शामिल हुए, वे अब अनुमानित स्कोर का हिसाब लगाने के लिए आंसर-शीट की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार 3 मई तक आंसर-की के खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो आज रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न ₹200 का नॉन-रिफंडेबल शुल्क जमा करना होगा।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और इसी आंसर-की के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार वैध सबूतों के साथ आपत्ति दर्ज कराने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करें।
एनटीईटी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवार आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध इन दस्तावेजों का आसानी से प्रिंट निकाला जा सकता है। सभी अपडेट्स के लिए, नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.nic.in/ntet देखते रहें।