UGC NET 2024 Reschedule: यूजीसी नेट शेड्यूल में संशोधन, 26 नहीं 27 अगस्त को होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | August 14, 2024 | 11:27 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर 19 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण 26 अगस्त को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2024) को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
इससे पहले एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा सिटी स्लिप भी अपलोड कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET 2024: परीक्षा तिथि
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, कुल 7 पेपर - दर्शनशास्त्र, हिंदी, उड़िया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया, संताली 26 अगस्त को आयोजित होने वाले थे। एनटीए कुल 83 पेपरों के लिए जेआरएफ और अन्य फेलोशिप प्रदान करने के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा।
UGC NET 2024: दो पालियों में होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। दर्शनशास्त्र और हिंदी के पेपर सुबह की पाली में आयोजित किए जाएंगे और उड़िया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया, संताली, हिंदी के पेपर दोपहर की पाली में आयोजित किए जाएंगे।
UGC NET 2024: एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर 19 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज