Trusted Source Image

NTA SWAYAM Admit Card 2025: स्वयं जनवरी सेमेस्टर एडमिट कार्ड 17, 18 मई के लिए exams.nta.ac.in/swayam पर जारी

Saurabh Pandey | May 13, 2025 | 05:02 PM IST | 1 min read

एनटीए ने 17 और 18 मई, 2025 को आयोजित होने वाली स्वयं परीक्षा के लिए 10 मई, 2025 को ऑनलाइन मोड में स्वयं एनटीए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है। उम्मीदवार आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

SWAYAM प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
SWAYAM प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एनटीए ने अभी 17 और 18 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए SWAYAM एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी/आवेदन संख्या का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। एनटीए ने कहा है कि किसी भी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।

SWAYAM Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल

  • अभ्यर्थी का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश

SWAYAM 2025: हेल्पडेस्क नंबर

SWAYAM एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी या उसमें मौजूद डेटा में विसंगति होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को swayam@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/swayam पर विजिट करते रहें।

NTA SWAYAM 2025: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी

इससे पहले, एनटीए ने 17 और 18 मई, 2025 को आयोजित होने वाली स्वयं परीक्षा के लिए 10 मई, 2025 को ऑनलाइन मोड में स्वयं एनटीए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है। उम्मीदवार आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read CBSE Class 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 93.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास, जाने आंकड़े

SWAYAM 2025: परीक्षा तिथियां

एनटीए 17, 18, 24 और 25 मई 2025 को देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर स्वयं परीक्षाएं आयोजित करेगी। SWAYAM प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। स्वयं परीक्षा की अवधि 180 मिनट या 3 घंटे है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications