NTET 2024 Result Out: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट exams.nta.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | December 3, 2024 | 03:49 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने शिक्षण पेशे में शामिल होने के इच्छुक भारतीय चिकित्सा प्रणाली और होम्योपैथी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए कंप्यूटर-आधारित मोड में 19 नवंबर, 2024 को एनटीईटी 2024 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एनटीईटी) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार एनटेट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.ac.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में परीक्षा के लिए कुल 8,701 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 2,868 पुरुष उम्मीदवार और 5,833 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें से 7,578 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें सामान्य वर्ग से 3,282, सामान्य-आर्थिक कमजोर वर्ग (सामान्य-ईडब्ल्यूएस) से 319, अन्य पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) से 2,822, अनुसूचित जाति (एससी) से 900 और 255 अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हैं।
एनटीए ने शिक्षण पेशे में शामिल होने के इच्छुक भारतीय चिकित्सा प्रणाली और होम्योपैथी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए कंप्यूटर-आधारित मोड में 19 नवंबर, 2024 को एनटीईटी 2024 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की गई थी।
NTET Results 2024: आंसर की डिटेल
एनटीईटी 2024 परीक्षा 13 शहरों के 43 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2024 तक उत्तर कुंजी जारी की और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं दर्ज कीं। कुल 339 उत्तर कुंजी चुनौतियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 81 यूनीक थीं। उत्तर कुजी की समीक्षा के बाद दो प्रश्न हटा दिए गए थे। चुनौतियों को समीक्षा के लिए संबंधित विषय विशेषज्ञों के समक्ष रखा गया। उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर और परिवर्तनों को शामिल करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई, जिसका उपयोग एनटीईटी-2024 के परिणाम तैयार करने में किया गया था।
NTET Results 2024: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NTET/ पर जाएं।
- होमपेज पर स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अपना फाइनल रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
- एनटेट रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल