NTA New DG: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के नए महानिदेशक आईएएस प्रदीप सिंह खरोला कौन हैं?
Abhay Pratap Singh | June 25, 2024 | 10:08 AM IST | 2 mins read
आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को 2012 में ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और 2013 में ‘लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार’ मिला है।
नई दिल्ली: नीट यूजी, यूजीसी नेट, नीट पीजी और सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षाओं के रद्द होने और स्थगित होने के बीच शिक्षा मंत्रालय ने सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS) प्रदीप सिंह खरोला को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश निवासी एनटीए प्रमुख सुबोध कुमार सिंह की जगह ली है।
कथित पेपर लीक मामलों के चलते शिक्षा मंत्रालय ने सुबोध कुमार सिंह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अनिवार्य प्रतीक्षा पर भेज दिया है। नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने को लेकर देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध और आलोचना का सामना करने के बाद केंद्र ने एनटीए प्रमुख को बदला है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के नए महानिदेशक (DG) का जन्म सन 1961 में हुआ था। उन्होंने 1982 में इंदौर विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी खरोला को नवंबर 2017 में एयर इंडिया का प्रमुख नियुक्त किया गया था।
Also read NTA Chief: एनटीए के महानिदेशक बने आईएएस प्रदीप सिंह खरोला, सुबोध कुमार सिंह हटाए गए
साल 2019 में आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह को नया नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया था। 2022 में उन्हें फिर से भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया। तब से वे आईटीपीओ में कार्यरत हैं और अब उन्हें नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आईएएस खरोला को साल 2012 में ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और साल 2013 में ‘लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार’ मिला है। आईएएस प्रदीप सिंह खरोला ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है। खरोली शहरी प्रशासन, परिवहन, नीति-निर्माण के विशेषज्ञ भी हैं।
साल 2001 से 2004 तक प्रदीप सिंह खरोला केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के निदेशक थे। बता दें कि, खरोला ने 1984 में आईआईटी दिल्ली से औद्योगिक इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा, प्रदीप सिंह खरोला ने मनीला, फिलीपींस में एशियाई प्रबंधन संस्थान से विकास प्रबंधन में स्नातकोत्तर भी किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार