NEET UG 2024 Registration: नीट यूजी आवेदन विंडो दोबारा खुली, 10 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका
Saurabh Pandey | April 8, 2024 | 07:37 PM IST | 1 min read
एनटीए की तरफ से नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक नीट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण नहीं किया है, उनके लिए अच्छा अवसर है। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एनटीए की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक आवेदन विंडों को दो दिनों 9 और 10 अप्रैल के लिए खोला गया है। उम्मीदवार रात 10:50 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं, जबकि शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा।
एनटीए की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि बड़ी संख्या में नीट यूजी विंडो को दोबारा खोलने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसे देखते हुए पंजीकरण विंडो दो दिन के खोली जा रही है।
परीक्षा तिथि
एनटीए की तरफ से नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक देशभर में और देश के बाहर 14 शहरों में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
NTA NEET UG 2024 Registration आवेदन शुल्क
|
श्रेणियां |
आवेदन शुल्क |
|---|---|
|
सामान्य |
1700 रुपये |
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल |
1600 रुपये |
|
एससी, एसटी, पीएच, थर्ड जेंडर उम्मीदवार |
1000 रुपये |
NEET 2024 Registration आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर New Candidate Register Here पर क्लिक करें।
- अब Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें।
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल