Santosh Kumar | May 3, 2026 | 07:01 PM IST | 1 min read
ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ उठाने के बावजूद भी, किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट पाने के लिए एक अच्छा स्कोर प्राप्त करना आवश्यक है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट 2026 परीक्षा आज संपन्न हो गई है। नीट 2026 परीक्षा 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा के बाद, ओबीसी श्रेणी से संबंधित छात्र निश्चित रूप से यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि नीट में ओबीसी श्रेणी के लिए 'सेफ स्कोर' क्या है? बता दें कि ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ उठाने के बावजूद भी, किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट पाने के लिए एक अच्छा स्कोर प्राप्त करना आवश्यक है।
अलग-अलग राज्यों में कटऑफ अलग-अलग होती है। यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में, ओबीसी कैटेगरी के लिए एमबीबीसी कटऑफ अधिक रहती है, जबकि कुछ राज्यों में, 550+ स्कोर के साथ भी एक अच्छी सीट मिल सकती है।
छात्रों को अपने-अपने राज्य के नीट काउंसलिंग पोर्टल पर पिछले साल की कट-ऑफ देखनी चाहिए। नीट मार्क्स बनाम रैंक एनालिसिस से छात्र अपनी संभावनाएं बेहतर समझ सकते हैं। एनटीए जल्द ही परीक्षा की आंसर की जारी करेगी।
नीट क्वालीफाइंग कटऑफ परसेंटाइल के आधार पर तय किया जाता है। जनरल/ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए 50वां परसेंटाइल, ओबीसी/एससी/एसटीके लिए 40वां परसेंटाइल, और पीडबल्यूडी कैटेगरी के लिए 45वां परसेंटाइल जरूरी है।
नीचे सारणी में नीट 2026 में ओबीसी कैटेगरी के लिए कोर्स-वाइज अपेक्षित सेफ नीट स्कोर की जांच कर सकते हैं-
| कोर्स | मार्क्स |
|---|---|
एमबीबीएस सरकारी कॉलेज | 530+ |
बीडीएस सरकारी कॉलेज | 510+ |
बीएएमएस सरकारी कॉलेज | 470+ |
बीएचएमएस सरकारी कॉलेज | 430+ |
बीयूएमएस सरकारी संस्थान | 455+ |
वेटरनरी सरकारी कॉलेज | 459+ |