Santosh Kumar | May 3, 2026 | 04:48 PM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा आयोजित नीट 2026 पेपर का पैटर्न पिछले सालों जैसा ही रहा। यह 45-45-90 के स्ट्रक्चर (फिजिक्स-केमिस्ट्री-बायोलॉजी) पर आधारित रहा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट 2026 परीक्षा में आज लाखों छात्र शामिल हुए। नीट का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार, पेपर का कुल कठिनाई स्तर आसान रहा। बायोलॉजी सबसे अधिक स्कोरिंग वाला खंड साबित हुआ, जबकि फिजिक्स कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण रहा। केमिस्ट्री संतुलित रहा। नीट 2026 प्रश्न पत्र में कुल 180 सवाल शामिल रहे।
नीट 2026 पेपर का पैटर्न पिछले सालों जैसा ही रहा। यह 45-45-90 के स्ट्रक्चर (फिजिक्स-केमिस्ट्री-बायोलॉजी) पर आधारित रहा। नेगेटिव मार्किंग स्कीम की वजह से एक्यूरेसी जरूरी थी। अब तक के विश्लेषण में पेपर बैलेंस्ड रहा।
कई एमबीबीएस और बीडीएस उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का कठिनाई स्तर आसान रहा। परीक्षा देकर निकले उम्मीदवारों ने बताया कि नीट 2026 परीक्षा का बायोलॉजी वाला हिस्सा समय लेने वाला, लंबा और सबसे अधिक कठिन रहा।
नीट 2026 का पेपर संतुलित था, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा आसान रहा। जिन छात्रों ने तैयारी लगातार और व्यवस्थित तरीके से की, और एनसीईआरटी के कॉन्सेप्ट पर पकड़ बनाए रखी, उन्हें इस परीक्षा में निश्चित रूप से बढ़त मिलेगी।
नीट 2026 का संभावित कटऑफ नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है।
वर्ग | अपेक्षित नीट कटऑफ |
|---|---|
अनारक्षित | 690-150 |
एससी/ एसटी/ ओबीसी | 149-118 |
अनारक्षित - पीएच | 148-130 |
एससी/एसटी/ओबीसी - पीएच | 130-118 |