Saurabh Pandey | September 3, 2026 | 08:00 PM IST | 1 min read
एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अपनी शिकायत भेजते समय अपना पूरा विवरण जरूर दें, जिससे कि मदद करने में आसानी हो सके।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कैंडिडेट्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एनटीए की तरफ से कहा गया है कि प्रतिदिन ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में शिकायतें एवं प्रश्न प्राप्त होते हैं। दुर्भाग्य से, इनमें से कई संदेशों में उम्मीदवार की बुनियादी जानकारी नहीं होती है, जिससे लाखों आवेदकों के बीच संबंधित छात्र को खोजना और समय पर उत्तर देना हमारी टीम के लिए अत्यंत कठिन हो जाता है।
एनटीए की तरफ से कहा गया है कि आपकी समस्या सही डेस्क तक पहुंचे और उसका यथाशीघ्र समाधान हो सके, इसके लिए कृपया इन सरल चरणों का पालन करें-
एनटीए हर उम्मीदवार की समस्या का निष्पक्षता और तत्परता के साथ समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आपकी तरफ से दी गई स्पष्ट जानकारी हमें आपकी बेहतर और तेज सेवा करने में मदद करेगी।