NTA GAT B Registration 2024: एनटीए जीएटी - बायोटेक्नोलॉजी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
Abhay Pratap Singh | March 10, 2024 | 10:14 AM IST | 1 min read
जीएटी बी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dbt.ntaonline.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 10 मार्च है। एनटीए जीएटी बी 2024 के लिए उम्मीदवार शाम 5 बजे तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान विंडो रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट dbt.ntaonline.in के माध्यम से जीएटी-बी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार विंडो 12 मार्च को खोली जाएगी। वहीं, कैंडिडेट 13 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
Graduate Aptitude Test - Biotechnology 2024: आवेदन शुल्क
- सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये शुल्क देना होगा।
- अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग उम्मीदावारों (पीडब्ल्यूडी) को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Also read NEET UG Registration 2024: नीट यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च तक बढ़ी, उम्मीदवारों ने की थी मांग
NTA GAT B Exam 2024: पाठ्यक्रम
- डीबीटी समर्थित पीजी कार्यक्रमों में एमएससी जैव प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्र, एमटेक जैव प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्र, एमएससी कृषि जैव प्रौद्योगिकी और एमवीएससी पशु जैव प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया है।
- भारत के संस्थानों, विश्वविद्यालयों में जैव प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्रों में डीबीटी समर्थित पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में छात्रों के प्रवेश के लिए जीएटी-बी एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है।
GAT B 2024 Exam: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एनटीए जीएटी बी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट dbt.ntaonline.in पर जाएं।
- नए उम्मीदवार पंजीकरण पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता भरें।
- इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें और कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल