CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी आंसर की लेटेस्ट अपडेट, exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जल्द होगी जारी
Saurabh Pandey | June 6, 2024 | 02:33 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 26 विदेशी शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13.48 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। सीयूईटी-यूजी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर आंसर की चेक कर सकेंगे।
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा
एनटीए की तरफ से सीयूईटी-यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट (ओएमआर शीट) भी जारी की जाएगी। इसके बाद आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को CUET UG 2024 की प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने का अवसर भी दिया जाएगा। इन चुनौतियों को संबंधित विषय विशेषज्ञों को दिखाया जाएगा। उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर और परिवर्तनों को शामिल करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग सीयूईटी यूजी 2024 के रिजल्ट को तैयार करने में किया जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सीयूईटी यूजी 2024 का रिजल्ट 30 जून 2024 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर घोषित कर देगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET UG 2024: रिजल्ट अपडेट
सीयूईटी यूजी 2024 इस बार हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और पेन पेपर मोड) में 15, 16, 17, 18, 21, 22 और 24 मई 2024 को भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
सीयूईटी यूजी 2024 कुछ विषयों की परीक्षा स्थगित होने के बाद दोबारा 29 मई को दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 1.52 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, कुछ प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा कानपुर, इंदौर, गोवा और सीवान शहरों में ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) मोड में आयोजित की गई थी।
CUET UG 2024: आंसर की डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG 2024 Answer Key Link पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CUET UG 2024 Answer Key स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसमें अपने अंको की गणना करें और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET UG 2024: कोटा में नीट प्रवेश परीक्षा नतीजे आने के एक दिन बाद छात्रा ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
कोटा में नीट के नतीजों से नाखुश एक छात्रा ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज (6 जून) बताया कि छात्रा को मौके पर ही अस्पताल ले जाया गया जहां 1 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल