Trusted Source Image

NSSNET 2026 Registration: नवयुग स्कूल सरोजनी नगर एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, जल्द करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | March 19, 2026 | 03:07 PM IST | 1 min read

नवयुग स्कूल सरोजनी नगर प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को कुल न्यूनतम 65% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना होगा।

एनएसएसएनईटी 2026 का आयोजन कक्षा 6 और 7 में प्रवेश के लिए किया जा रहा है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनएसएसएनईटी 2026 का आयोजन कक्षा 6 और 7 में प्रवेश के लिए किया जा रहा है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नवयुग स्कूल सरोजनी नगर एंट्रेंस टेस्ट (NSSNET) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet/ पर जाकर 22 मार्च (शाम 5:00 बजे) तक ऑनलाइन माध्यम में एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

इससे पहले, एनएसएसएनईटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 18 मार्च निर्धारित थी। रजिस्ट्रेशन विंडो 25 फरवरी से सक्रिय है। परीक्षा एजेंसी एनटीए कक्षा 6 और कक्षा 7 में प्रवेश के लिए नवयुग स्कूल सरोजनी नगर प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल, 2026 को पेन एवं पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित करेगा।

एनटीए नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र विस्तारित तिथि और समय के भीतर पूरा कर लें। इसके बाद कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।” ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश परीक्षा NSSNET 2026 में शामिल होने के लिए छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Also readCBSE 2026: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट रीजन में कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिए जारी की मूल्यांकन योजना

एनएसएसएनईटी 2026 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, नवयुग स्कूल सरोजनी नगर एंट्रेंस टेस्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 2 घंटे 30 मिनट की अवधि में आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

नवयुग स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र में बनाए जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nta.ac.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Navayug School Sarojini Nagar Entrance Test 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की मदद से नवयुक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet/ पर जाएं
  • एनएसएसएनईटी 2026 आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications