Noida Airport Vacancy 2026: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन तिथि 14 जुलाई तक बढ़ी, एडमिट कार्ड तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2026 | 06:22 PM IST | 2 mins read
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के तहत जिन कैंडिडेट्स का एप्लीकेशन अधूरा है, वे 14 जुलाई तक अपना आवेदन पूरा करके जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) ने नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in पर जाकर 14 जुलाई तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 6 जुलाई थी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “जिन कैंडिडेट्स का एप्लीकेशन अधूरा है, वे 14 जुलाई तक अपना आवेदन पूरा करके जमा कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 20 जुलाई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।” नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया बंद होने के लगभग 20 दिन बाद लिखित परीक्षा होने की उम्मीद है।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। नोएडा एयरपोर्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
उम्मीदवारों के चयन के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। रिटन एग्जाम में सफल कैंडिडेट को पर्सनल इंटरव्यू राउंड (एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जिक्यूटिव पद के लिए) के लिए बुलाया जाएगा। लोडर पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा। परीक्षा का वेटेज 70% और इंटरव्यू का वेटेज 30% होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2442 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के 1257, कार्गो एग्जिक्यूटिव के 639 और लोडर (केवल पुरुष) के 546 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीवारों को आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Noida Jewar Airport Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म पूरा कर सकते हैं:
- एनआईएएस की ऑफिशियल वेबसाइट niasjewar.co.in पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र पूरा भरकर भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच