Trusted Source Image

SNAP Registration 2026: स्नैप रजिस्ट्रेशन snaptest.org पर जल्द शुरू होने की उम्मीद, जानें पात्रता और फीस

Abhay Pratap Singh | July 8, 2026 | 05:28 PM IST | 1 min read

सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाता है।

कैंडिडेट्स को स्नैप स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
कैंडिडेट्स को स्नैप स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड) यूनिवर्सिटी की ओर से सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट snaptest.org के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर स्नैप 2026 रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

पात्रता के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50% अंक या समकक्ष ग्रेड (एससी/ एसटी के लिए 45%) के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं, हालांकि एडमिशन के समय पात्रता मानदंड पूरा करते हों।

स्नैप एंट्रेंस टेस्ट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस प्रति टेस्ट 2,250 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को जिस-जिस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन करना है, उसके लिए प्रति प्रोग्राम 1,000 रुपये का अलग रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करता है, तो उस प्रोग्राम के लिए उसके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also readDU Sports Quota Admission 2026: डीयू में खेल कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में 2,153 सीटों पर मिलेगा दाखिला

स्नैप के माध्यम से सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध संस्थानों में एमबीए (Master of Business Administration) प्रोग्राम्स में प्रवेश मिलता है। सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड (SNAP) का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाता है। कैंडिडेट्स को स्नैप स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

सीबीटी में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट्स द्वारा बुलाया जाएगा, जिसमें एडमिशन पॉलिसी के आधार पर ग्रुप एक्सरसाइज, पर्सनल बातचीत और एक रिटन एबिलिटी टेस्ट शामिल हो सकता है। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

SNAP 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएनएपी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे:

  • SNAP की वेबसाइट snaptest.org पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications