Abhay Pratap Singh | July 8, 2026 | 04:36 PM IST | 2 mins read
बीपीएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।

नई दिल्ली: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत अधिनायक अनुदेशक (Havildar Instructor) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीपीएसएससी बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 परीक्षा 29 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 14 जुलाई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, पैनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
उम्मीदवार नीचे सारणी में बीपीएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली | परीक्षा अवधि | अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम |
|---|---|---|---|
| 15 जुलाई 2026 (बुधवार) | एक पाली | सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक (दो घंटे) | सुबह 9:30 बजे से |
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे है। परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 122 पद भरे जाएंगे।
आयोग ने आयोग बताया कि, यदि बीपीएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 में फोटो स्पष्ट या उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी को एग्जाम सेंटर पर अपने साथ आवेदन पत्र के समरूप दो फोटो भी लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे: