Nobel Prize In Chemistry 2024: 2 अमेरिकी और 1 ब्रिटिश वैज्ञानिक को केमिस्ट्री में मिला नोबेल पुरस्कार
Santosh Kumar | October 9, 2024 | 05:18 PM IST | 1 min read
अमेरिका के सिएटल स्थित वाशिंगटन विश्वविद्यालय के डेविड बेकर को "कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन" के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
नई दिल्ली: रसायन विज्ञान में 2024 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार (9 अक्टूबर) को घोषणा की कि रसायन विज्ञान में 2024 का नोबेल पुरस्कार डेविड बेकर, डेमिस हसाबिज और जॉन एम जंपर को दिया जाएगा। इन वैज्ञानिकों को प्रोटीन विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
अमेरिका के सिएटल स्थित वाशिंगटन विश्वविद्यालय के डेविड बेकर को "कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन" के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। वहीं, ब्रिटेन के गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और जॉन जंपर को "प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए" पुरस्कार दिया गया।
इससे प्रोटीन को समझने की 50 साल पुरानी समस्या हल हो गई है। प्रोटीन एक महत्वपूर्ण रासायनिक उपकरण है। यह आपके शरीर में सभी प्रतिक्रियाओं और भावनाओं को नियंत्रित करता है। आपको कब गुस्सा आएगा? कब काम पर ध्यान देंगे? ये सारे काम प्रोटीन करते हैं।
Also read Nobel Prize In Physics 2024: वैज्ञानिक जेफ्री हिंटन, जॉन हॉपफील्ड को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
Nobel Prize In Chemistry 2024: वैज्ञानिकों ने क्या किया?
आम तौर पर प्रोटीन में 20 तरह के अमीनो एसिड होते हैं जो जीवन को बनाए रखते हैं। 2003 में डेविड बेकर ने इन अमीनो एसिड का इस्तेमाल करके एक नया प्रोटीन बनाया जो किसी भी मौजूदा प्रोटीन से मिलता-जुलता नहीं था।
तब से लेकर अब तक उनके समूह ने कई तरह के प्रोटीन बनाए हैं जिनका इस्तेमाल दवा कंपनियां वैक्सीन, नैनोमटेरियल और माइक्रो सेंसर बनाने में करती हैं। इसके अलावा डेमिस हसबिल और जॉन एम. जंपर दोनों ने साल 2020 में प्रोटीन का एक एआई मॉडल बनाया था।
इसका नाम अल्फाफोल्ड2 है। इसकी मदद से 20 करोड़ प्रोटीन की संरचना का अध्ययन किया जा सकता है। इस मॉडल के जरिए कई प्रोटीन के आकार और आकृति का पता लगाया जा चुका है। 190 देशों में 20 लाख से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी