Trusted Source Image

NMMS UP 2026: एनएमएमएस यूपी आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | September 17, 2026 | 10:48 AM IST | 2 mins read

एनएमएमएस उत्तर प्रदेश परीक्षा कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्रों के लिए है। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे- मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2026-27 में उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्रवृत्ति के पात्र होंगे।

ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 29 सितंबर, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एनएमएमएस उत्तर प्रदेश का एडमिट कार्ड नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा।

एनएमएमएस उत्तर प्रदेश परीक्षा कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्रों के लिए है। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक (शारीरिक रूप से दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे- मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2026-27 में उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्रवृत्ति के पात्र होंगे।

NMMS UP 2026: पात्रता मानदंड

  1. इस परीक्षा में वे ही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 प्रतिशत की छूट है) अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
  2. वर्तमान सत्र में राजकीय/स्थानीय निकाय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ रहें हो, वे ही छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 में आवेदन कर सकते हैं।
  3. इसके अलावा अभिभावक की कुल वार्षिक आय 3,50000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परीक्षा का आयोजन प्रत्येक जनपद के निर्धारित केंद्रों पर होगा।
  4. यदि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ( NSP) पर अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में ओटीआर (OTR) किया गया है तो अभ्यर्थी एनएमएमएस सत्र 2027-28 के ऑनलाइन आवेदन में अपना ओटीआर नंबर भी भरें।
  5. जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय, समाज कल्याण के अंतर्गत विद्यालय एवं प्राइवेट विद्यालय में पढ़ रहे छात्र, छात्राएं इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।

UP NMMS Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

एनएमएमएस यूपी परीक्षा एक सत्र में दो भागों में आयोजित होगी-

  1. पहला भाग - सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षा - जिसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  2. दूसरा भाग - शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा - जिसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न (35 विज्ञान, 35 सामाजिक विज्ञान एवं 20 प्रश्न गणित) होंगे।

पहले भाग के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित है, (शारीरिक रूप से दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 120 मिनट का समय) तथा दूसरे भाग के लिए 90 मिनट (शारीरिक रूप से दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 120 मिनट का समय) का समय निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Also read UPSC ESE 2026: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

UP NMMS Exam 2026: परीक्षा गाइडलाइंस

  1. प्रवेश पत्र में दिए गए रोल नंबर को उत्तर पत्र पर निर्धारित स्थान पर लिखना होगा।
  2. आंसर सीट अथवा प्रश्न पुस्तिका में किसी भी भाग पर अपना नाम नहीं लिखना होगा।
  3. उत्तर देने के लिए केवल नीली और काली बॉल पॉइंट पेन का ही प्रयोग करें।
  4. कक्ष निरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications