NIT Jalandhar Faculty Recruitment 2024: एनआईटी जालंधर में फैकल्टी पदों पर भर्ती, nitj.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 26, 2024 | 03:36 PM IST | 1 min read
एनआईटी जालंधर फैकल्टी भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, शोध अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
नई दिल्ली : डॉ. बी आर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जालंधर ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनआईटी जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट nitj.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2024 है और आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 तक है।
NIT Jalandhar Faculty Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
एनआईटी जालंधर में 132 फैकल्टी पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड- II - 69 पद
- सहायक प्रोफेसर ग्रेड- I - 26 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर - 31 पद
- प्रोफेसर - 6 पद
NIT Jalandhar Faculty Recruitment 2024: आवेदन पत्र भेजने का पता
एनआईटी जालंधर फैकल्टी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों सभी निर्धारित सहायक स्व-सत्यापित दस्तावेजों के साथ जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी रजिस्ट्रार, डॉ बी आर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पोरेक कैंपस, जालंधर, पंजाब पिन-144008 के कार्यालय में 27 नवंबर 2024 तक भेज सकते हैं।
विदेशी उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी जमा करने से छूट दी गई है। हालांकि, उन्हें सभी सहायक दस्तावेजों को एक ही पीडीएफ फाइल में ईमेल द्वारा recruitmentfaculty2024@gmail.com और dfw@nitj.ac.in पर हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि तक या उससे पहले भेजना होगा, अन्यथा उम्मीदवारी नहीं मानी जाएगी।
NIT Jalandhar Faculty Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
एनआईटी जालंधर फैकल्टी भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, शोध अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद इंटरव्यू होगा।
चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची उनके समग्र प्रदर्शन, अनुभव और शैक्षणिक क्रेडेंशियल के आधार पर तैयार की जाएगी। संस्थान बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय चयन प्रक्रिया को संशोधित या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
अगली खबर
]UPSC CSE Main 2023 Reserve List: यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजर्व लिस्ट upsc.gov.in पर जारी, 120 उम्मीदवारों का चयन
UPSC CSE Main 2023 Reserve List: यूपीएससी सीएसई मेन रिजर्व लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट में 120 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल