NIRF Ranking 2025 (Out) LIVE: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी, आईआईटी मद्रास टॉप पर कायम
Abhay Pratap Singh | September 5, 2025 | 10:54 PM IST | 8 mins read
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की शुरुआत वर्ष 2015 में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन हेतु एक पारदर्शी और विश्वसनीय प्रणाली के रूप में की गई थी।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय (MoE) की ओर से 4 सितंबर को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 (NIRF Ranking 2025) की घोषणा कर दी गई है। भारत के शीर्ष संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों सहित 16 श्रेणियों की सूची एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर उपलब्ध करा दी गई है।
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की शुरुआत वर्ष 2015 में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन हेतु एक पारदर्शी और विश्वसनीय प्रणाली के रूप में की गई थी। एनआईआरएफ शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित एक पद्धति है, जो विभिन्न मानदंडों और मानकों के आधार पर भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग करती है।
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में जारी की जाएगी। एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग पद्धति छह मापदंडों पर आधारित है, जिनमें शिक्षण, सीखना और संसाधन, अनुसंधान और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, स्नातक परिणाम, आउटरीच एवं समावेशिता और धारणा को शामिल किया गया है।
एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए डेटा सबमिशन विंडो 31 जनवरी, 2025 को बंद हो गई थी। पिछले साल शिक्षा मंत्रालय को देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कुल 10,885 आवेदन प्राप्त हुए थे, एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में समग्र और इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी मद्रास को भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय माना गया।
NIRF India Ranking 2025: रैंकिंग कैटेगरी
एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग में कुल 16 कैटेगरी को शामिल किया गया है, जो निम्नलिखित हैं:
- ओवरऑल
- यूनिवर्सिटी
- कॉलेज
- रिसर्च इंस्टीट्यूशन
- इंजीनियरिंग
- मैनेजमेंट
- फार्मेसी
- मेडिकल
- डेंटल
- लॉ
- आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग
- एग्रीकल्चर एंड एलायड सेक्टर्स
- इनोवेशन
- ओपन यूनिवर्सिटी
- स्किल यूनिवर्सिटी
- स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी
NIRF Ranking 2025: कैसे जांचें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 की जांच कर सकते हैं:
- एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां सभी श्रेणियों की रैंकिंग उपलब्ध होगी।
- आवश्यक श्रेणी पर क्लिक करें और सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
- सूची की जांच करें और यदि आवश्यक हो तो पेज डाउनलोड करें।
September 5, 2025 | 10:54 PM IST
NIRF Ranking 2025 (Out) LIVE: इग्नू ओपन यूनिवर्सिटी श्रेणी में नंबर 1 पर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने मुक्त विश्वविद्यालय श्रेणी में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 में नंबर 1 स्थान हासिल किया है।
September 5, 2025 | 09:55 PM IST
NIRF Ranking 2025 (Out) LIVE: एनआईआरएफ पैरामीटर
एनआईआरएफ रैंकिंग उन वेटेड (भारांकित) पैरामीटर्स के आधार पर तय की जाती हैं, जो प्रत्येक श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होते हैं। व्यापक रूप से ये शिक्षण, अधिगम और संसाधन; शोध और व्यावसायिक प्रैक्टिस; स्नातक परिणाम; पहुंच और समावेशन तथा सहकर्मी धारणा जैसे पहलुओं को कवर करती हैं।
September 5, 2025 | 08:50 PM IST
NIRF Ranking 2025 (Out) LIVE: भारत के टॉप 5 कॉलेज कौन से हैं?
एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग के अनुसार शीर्ष 5 कॉलेजों की सूची यहां जांच सकते हैं:
- रैंक 1: हिंदू कॉलेज, दिल्ली
- रैंक 2: मिरांडा हाउस, दिल्ली
- रैंक 3: हंस राज कॉलेज, दिल्ली
- रैंक 4: किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
- रैंक 5: सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
September 5, 2025 | 07:49 PM IST
NIRF Ranking 2025 (Out) LIVE: टॉप 10 स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी
- जादवपुर विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल
- अन्ना विश्वविद्यालय, तमिलनाडु
- पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
- आंध्र विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश
- केरल विश्वविद्यालय, केरल
- कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, केरल
- उस्मानिया विश्वविद्यालय, तेलंगाना
- कश्मीर विश्वविद्यालय, जम्मू और कश्मीर
- गुवाहाटी विश्वविद्यालय, असम
- भारथिअर विश्वविद्यालय, तमिलनाडु
September 5, 2025 | 06:48 PM IST
NIRF Ranking 2025 (Out) LIVE: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 कितने कैटेगरी के लिए जारी की गई?
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 इस वर्ष 17 श्रेणियों के लिए जारी की गई है, जिनमें समग्र, एसडीजी संस्थान, विश्वविद्यालय, कॉलेज, अनुसंधान संस्थान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, चिकित्सा, दंत चिकित्सा, लॉ, वास्तुकला और योजना, कृषि और संबद्ध क्षेत्र, मुक्त विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय शामिल हैं।
September 5, 2025 | 06:02 PM IST
NIRF Ranking 2025 (Out) LIVE: आईआईटी मद्रास लगातार 10वें वर्ष इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान पर
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में आईआईटी मद्रास लगातार दसवें वर्ष इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान पर और सातवें वर्ष समग्र रूप से प्रथम स्थान पर रहा है।
September 5, 2025 | 04:56 PM IST
NIRF Ranking 2025 (Out) LIVE: एनआईआरएफ इंजीनियरिंग रैंकिंग 2025
भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज 2025 की लिस्ट यहां जांच सकते हैं:
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी बॉम्बे
- ईट कानपुर
- आईआईटी खड़गपुर
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी हैदराबाद
- आईआईटी गुवाहाटी
- एनआईटी त्रिची
- आईआईटी बीएचयू
September 5, 2025 | 04:02 PM IST
NIRF Ranking 2025: रैंकिंग निर्धारण के लिए जरूरी बातें
- पढ़ाई और लर्निंग की क्वालिटी
- रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस
- ग्रेजुएशन के बाद स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस
- इंस्टीट्यूट की पहुंच और समावेशिता
- लोगों की नजर में इंस्टीट्यूट की साख
September 5, 2025 | 03:34 PM IST
एनआईआरएफ रैंकिंग कैसे तय होती है ?
एनआईआरएफ रैंकिंग उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन कुछ तय मानदंडों पर करता है। हर संस्थान को पांच प्रमुख पैरामीटर्स पर परखा जाता है और इन्हीं के आधार पर अंक देकर रैंक तय की जाती है।
September 5, 2025 | 02:47 PM IST
NIRF Ranking 2025: ओवरऑल टॉप 10 संस्थान
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
September 5, 2025 | 01:55 PM IST
NIRF Ranking 2025: टॉप 10 आईआईटीज
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी बॉम्बे
- आईआईटी कानपुर
- आईआईटी खड़गपुर
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी हैदराबाद
- आईआईटी गुवाहाटी
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली
- आईआईटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
September 5, 2025 | 12:54 PM IST
NIRF Ranking 2025: डीयू छठे से पांचवें स्थान पर पहुंचा
डीयू के कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय श्रेणी में, डीयू छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया, जबकि शोध संस्थान श्रेणी में यह 14वें से 12वें स्थान पर पहुंच गया, जहां केवल आईआईटी और समर्पित शोध संस्थान ही उससे ऊपर रैंक कर पाए।
September 5, 2025 | 12:13 PM IST
NIRF Ranking 2025: डीयू का शानदार प्रदर्शन
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 की सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने इस बार अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।
September 5, 2025 | 11:10 AM IST
NIRF Ranking 2025: डीयू के 5 कॉलेज सूची में शीर्ष पर
देश भर के कॉलेजों की सूची में डीयू का हिंदू कॉलेज पहले स्थान पर रहा है। इसके साथ ही मिरांडा हाउस दूसरे, हंसराज कॉलेज तीसरे, किरोड़ीमल कॉलेज चौथे और सेंट स्टीफन कॉलेज पांचवें स्थान पर रहा है।
September 5, 2025 | 10:31 AM IST
NIRF Ranking 2025: जेएनयू दूसरे नंबर पर
डीयू, जामिया मिलिया इस्लामिया से ठीक पीछे है, जो इस साल की वार्षिक सूची में तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गया है, जबकि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
September 5, 2025 | 09:04 AM IST
NIRF Ranking 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय पांचवें स्थान
शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय पिछले साल के छठे स्थान से चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
September 4, 2025 | 10:58 PM IST
NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईएम बैंगलोर दूसरे स्थान पर
एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में आईआईएम बैंगलोर दूसरे और आईआईएम कोझिकोड तीसरे स्थान पर बरकरार है। इसके अलावा, आईआईटी दिल्ली चौथे स्थान पर शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र आईआईटी के रूप में बना हुआ है।
September 4, 2025 | 10:18 PM IST
NIRF MBA Ranking 2025: एमबीए के लिए टॉप 10 में एकमात्र आईआईटी आईआईटी दिल्ली है
इस साल शीर्ष 10 की सूची में शामिल होने वाला एकमात्र आईआईटी आईआईटी दिल्ली है। वहीं, आईआईएम कलकत्ता 2024 में 5वें स्थान से फिसलकर 2025 में 7वें स्थान पर आ गया है।
September 4, 2025 | 09:00 PM IST
NIRF Ranking 2025: डीयू विश्वविद्यालय श्रेणी में छठे से पांचवें स्थान पर
कुलपति योगेश सिंह ने बताया कि एनआईआरएफ 2025 के 10वें संस्करण में डीयू विश्वविद्यालय श्रेणी में छठे से पांचवें स्थान पर आ गया है, जबकि शोध संस्थान श्रेणी में यह 14वें से 12वें स्थान पर आ गया है, केवल आईआईटी और समर्पित शोध संस्थान ही इससे ऊपर रैंक कर पाए हैं।
September 4, 2025 | 08:10 PM IST
NIRF India Ranking 2025: डीयू के हिंदू कॉलेज को पहला स्थान मिला
देश भर के कॉलेजों की सूची में डीयू के हिंदू कॉलेज को पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही मिरांडा हाउस को दूसरा, हंसराज कॉलेज को तीसरा, किरोड़ीमल कॉलेज को चौथा और सेंट स्टीफंस कॉलेज को पांचवां स्थान मिला है।
ये भी पढ़ें:- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
September 4, 2025 | 07:13 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 आईआईटी बॉम्बे का स्थान
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में आईआईटी बॉम्बे को समग्र श्रेणी में तीसरा, इंजीनियरिंग में तीसरा, प्रबंधन में में 14वां, अनुसंधान में चौथा और 'नवाचार' श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।
September 4, 2025 | 05:48 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में आईआईएम लखनऊ का स्थान
भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (IIM Lucknow) ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 में मैनेजमेंट कैटेगरी के अंतर्गत 5वां स्थान प्राप्त किया है।
September 4, 2025 | 04:52 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ 2025 में सीओईपी की रैंक क्या है?
एनआईआरएफ भारतीय रैंकिंग 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग श्रेणी में सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे को 90वें स्थान पर रखा गया है।
इसे भी पढ़ें - NIRF India Rankings 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 ओपन यूनिवर्सिटी कैटेगरी में इग्नू ने पहला स्थान हासिल किया
September 4, 2025 | 04:30 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: भारत में शीर्ष 3 बीआर्क कॉलेज कौन से हैं?
एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 के अनुसार, भारत के टॉप 3 बीआर्क कॉलेज निम्नलिखित हैं:
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
September 4, 2025 | 04:00 PM IST
NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम कलकत्ता 7वें स्थान पर खिसका
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में कुछ अन्य उल्लेखनीय बदलाव भी हुए हैं। आईआईएम कलकत्ता, जो 2016 से 2022 तक लगातार तीसरे स्थान पर था, 2025 में 7वें स्थान पर खिसक गया है। इसके अलावा आईआईएम मुंबई छठे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
September 4, 2025 | 03:36 PM IST
NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप एमबीए कॉलेज
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में शीर्ष 20 एमबीए कॉलेजों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है-
रैंक |
संस्थान का नाम |
शहर |
राज्य |
स्कोर |
---|---|---|---|---|
1 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद |
अहमदाबाद |
गुजरात |
83.32 |
2 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलूरु |
बेंगलूरु |
कर्नाटक |
81.16 |
3 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड |
कोझिकोड |
केरल |
77.90 |
4 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली |
नई दिल्ली |
दिल्ली |
76.25 |
5 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता |
कोलकाता |
पश्चिम बंगाल |
75.07 |
6 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई |
मुंबई |
महाराष्ट्र |
74.73 |
7 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ |
लखनऊ |
उत्तर प्रदेश |
74.43 |
8 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर |
इंदौर |
मध्य प्रदेश |
73.53 |
9 |
एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट |
जमशेदपुर |
झारखंड |
68.13 |
10 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे |
मुंबई |
महाराष्ट्र |
67.16 |
11 |
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट |
गुरुग्राम |
हरियाणा |
66.85 |
12 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक |
रोहतक |
हरियाणा |
66.49 |
13 |
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट |
पुणे |
महाराष्ट्र |
65.13 |
14 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर |
रायपुर |
छत्तीसगढ़ |
64.40 |
15 |
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान |
नई दिल्ली |
दिल्ली |
62.36 |
16 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास |
चेन्नई |
तमिलनाडु |
61.73 |
17 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची |
रांची |
झारखंड |
61.27 |
18 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की |
रुड़की |
उत्तराखंड |
61.21 |
19 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर |
खड़गपुर |
पश्चिम बंगाल |
61.03 |
20 |
एस. पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च |
मुंबई |
महाराष्ट्र |
60.97 |
September 4, 2025 | 03:00 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: भारत में कौन सा विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ है?
विश्वविद्यालय श्रेणी में इंडिया रैंकिंग 2025 के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है।
September 4, 2025 | 02:36 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 ओपन यूनिवर्सिटी कैटेगरी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 ओपन यूनिवर्सिटी कैटेगरी में पिछले वर्ष की तरह इस साल भी पहला स्थान हासिल किया है।
September 4, 2025 | 02:06 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 इंजीनियरिंग
आईआईटी मद्रास को एनआईआरएफ 2025 में लगातार 10वें वर्ष 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में और लगातार 7वें वर्ष 'समग्र' श्रेणी में नंबर 1 स्थान मिला है। एनआईआरएफ रैंकिंग शुरू होने के बाद से, आईआईटी मद्रास को हर साल इंजीनियरिंग श्रेणी में नंबर 1 स्थान मिला है।
September 4, 2025 | 01:48 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: शीर्ष 5 आर्किटेक्चर कॉलेज
- आईआईटी रुड़की
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कालीकट
- आईआईटी खड़गपुर
- IIEST शिबपुर
- जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
September 4, 2025 | 01:26 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: आईआईएम अहमदाबाद एनआईआरएफ 2025 प्रबंधन रैंकिंग में शीर्ष पर
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के अनुसार, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद को लगातार छठे वर्ष NIRF 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान का दर्जा दिया गया है।
September 4, 2025 | 01:01 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 एसडीजी कैटेगरी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
- जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली
September 4, 2025 | 12:46 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: आईआईटी मद्रास ने एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया
आईआईटी मद्रास ने एनआईआरएफ 2025 में समग्र, इंजीनियरिंग, नवाचार और एसडीजी श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया है। आईआईटी मद्रास ने इंजीनियरिंग में लगातार 10वें वर्ष और समग्र रूप से सातवें वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
September 4, 2025 | 12:40 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी
एनआईआरएफ रैंकिग 2025 स्किल कैटेगरी में देशभर के कुल 3 संस्थानों का शामिल किया गया है:
- सिम्बायोसिस कौशल एवं व्यावसायिक विश्वविद्यालय
- सिम्बायोसिस अनुप्रयुक्त विज्ञान विश्वविद्यालय
- श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय
September 4, 2025 | 12:37 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: आईआईटी मद्रास समग्र कैटेगरी में शीर्ष पर
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 समग्र कैटेगरी में आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर है:
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
- भारतीय विज्ञान संस्थान
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
September 4, 2025 | 12:34 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: भारत के टॉप ओपन विश्वविद्यालय कौन से हैं>
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
- कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, मैसूर
- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
September 4, 2025 | 12:32 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: टॉप 10 स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी
- जादवपुर विश्वविद्यालय
- अन्ना विश्वविद्यालय
- पंजाब विश्वविद्यालय
- आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम
- केरल विश्वविद्यालय
- कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
- उस्मानिया विश्वविद्यालय
- कश्मीर विश्वविद्यालय
- गुवाहाटी विश्वविद्यालय
- भारथियर विश्वविद्यालय
September 4, 2025 | 12:28 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: भारत के टॉप 5 रिसर्च इंस्टीट्यूट
- भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
September 4, 2025 | 12:24 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: भारत के शीर्ष 10 कॉलेज
- हिंदू कॉलेज, दिल्ली
- मिरांडा हाउस, दिल्ली,
- हंसराज कॉलेज, दिल्ली
- किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
- सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
- राम कृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी कॉलेज, कोलकाता
- आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, नई दिल्ली
- सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
- पीएसजी कृष्णम्मल महिला कॉलेज, कोयंबटूर
- पीएसजी कला एवं विज्ञान कॉलेज, कोयंबटूर
September 4, 2025 | 12:21 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी 2025
- भारतीय विज्ञान संस्थान
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- दिल्ली विश्वविद्यालय
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान - पिलानी
- अमृता विश्व विद्यापीठम
- जादवपुर विश्वविद्यालय
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
September 4, 2025 | 12:08 PM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: 2025 के शीर्ष लॉ संस्थान
- नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
- राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली
- नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
- पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय, कोलकाता
- गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गांधीनगर
September 4, 2025 | 11:41 AM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ रैंक 2025 जारी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भारत रैंकिंग 2025 रिपोर्ट के 10वें संस्करण, एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 की घोषणा कर दी है।
September 4, 2025 | 11:23 AM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: क्या एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी हो गई है?
एनआईआरएफ रैंकिंग के लगातार 10वें संस्करण की घोषणा जल्द ही की जाएगी, यह कार्यक्रम भारत मंडपम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में शुरू हो गया है।
September 4, 2025 | 11:02 AM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग लिस्ट 2025
प्रत्येक एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 सूची में शीर्ष 100 में स्थान पाने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) के साथ-साथ रैंक बैंड 101-150 और 151-200 शामिल होंगे।
September 4, 2025 | 10:40 AM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: आईआईटी मद्रास पिछले 6 सालों से शीर्ष स्थान पर
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास लगातार छठे वर्ष राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 में शीर्ष पर रहा, जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु को लगातार नौवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
September 4, 2025 | 10:40 AM IST
NIRF Ranking 2025 LIVE: एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025
एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 की घोषणा आज सुबह 11:00 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया
- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा