NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग का 10वां संस्करण आज होगा जारी
Saurabh Pandey | September 4, 2025 | 07:40 AM IST | 1 min read
पिछले वर्ष एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 12 अगस्त को घोषित की गई थी, जबकि 2023 में इसकी घोषणा 5 जून को की गई थी। वर्ष 2022, 2021 और 2020 में एनआईआरएफ रैंकिंग क्रमशः 15 जुलाई, 9 सितंबर और 11 जून को जारी की गई थी।
नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय आज यानी 4 सितंबर को वार्षिक राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 की घोषणा करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 का 10वां संस्करण जारी करेंगे, जिसे आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर देखा जा सकता है।
एनआईआरएफ 2025 रिलीज कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल और वेबकास्ट पेज पर किया जाएगा।
सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) रैंकिंग इसी वर्ष से शुरू की जा रही है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से एसडीजी श्रेणी में भाग लेने के इच्छुक संस्थानों को आमंत्रित किया था।
NIRF 2025: कैटेगरीज की संख्या
- ओवरऑल
- विश्वविद्यालय
- कॉलेज
- अनुसंधान संस्थान
- इंजीनियरिंग
- प्रबंधन
- फार्मेसी
- चिकित्सा
- दंत चिकित्सा
- कानून
- वास्तुकला और योजना
- कृषि और संबद्ध क्षेत्र
- नवाचार
- मुक्त विश्वविद्यालय
- कौशल विश्वविद्यालय
- राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय ( State Public University)
- एसडीजी या स्थिरता ( SDG or Sustainability)
पिछले वर्षों में कब-कब-जारी हुई थी रैंकिंग
पिछले वर्ष एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 12 अगस्त को घोषित की गई थी, जबकि 2023 में इसकी घोषणा 5 जून को की गई थी। वर्ष 2022, 2021 और 2020 में एनआईआरएफ रैंकिंग क्रमशः 15 जुलाई, 9 सितंबर और 11 जून को जारी की गई थी।
पिछले वर्ष जहां आईआईटी मद्रास ने समग्र श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जबकि आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष प्रबंधन संस्थान बना रहा। इसी तरह, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने मेडिकल कॉलेजों की श्रेणी में शीर्ष स्थान बरकरार रखा, जबकि एनएलएसआईयू बैंगलोर पिछले साल भारत का सर्वश्रेष्ठ लॉ स्कूल बनकर उभरा।
अगली खबर
]बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने परिसर में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई पहल शुरू की
सुरक्षा बटन दबाने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के नियंत्रण कक्ष में तुरंत अलर्ट आ जाएगा। अलर्ट के साथ, सिस्टम स्वचालित रूप से उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी और स्थान भी प्रेषित कर देगा, जिससे त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच