Santosh Kumar | June 12, 2025 | 11:21 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार 13 जून शाम 5 बजे तक निमसेट 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की से संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) तिरुचिरापल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर निमसेट 2025 की प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने उम्मीदवार को आंसर की में विसंगति होने पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया है। निमसेट आंसर की, प्रश्न पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
उम्मीदवार कल यानी 13 जून शाम 5 बजे तक निमसेट 2025 आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार निमसेट 2025 आंसर की और प्रश्न पत्र की मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
इसके बाद संस्थान 27 जून को शाम 5 बजे निमसेट 2025 का परिणाम घोषित कर सकता है। एनआईटी तिरुचिरापल्ली ने 8 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कंप्यूटर आधारित निमसेट 2025 परीक्षा का आयोजन किया।
निमसेट में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए 4 विकल्प दिए गए थे, जिनमें से एक सही था। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंकों में से 25 प्रतिशत अंक काटे जाएंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से निमसेट 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
निमसेट 2025 आंसर की, प्रश्न पत्र डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई/समस्या के मामले में, उम्मीदवारों को helpdesk.nimcet25@nitt.edu पर एक ई-मेल भेजना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इस लिंक के जरिए छात्र अपने जीकप आंसर की 2025 को डाउनलोड कर सकेंगे। जीकप 2025 परीक्षा 5 से 13 जून तक आयोजित की जा रही है। जीकप 2025 आंसर की, रिस्पॉन्स शीट से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar