NIFTEE 2026: निफ्ट प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की लास्ट डेट 13 जनवरी तक बढ़ी, 18 से 19 जनवरी तक आवेदन सुधार
Saurabh Pandey | December 30, 2025 | 09:35 PM IST | 2 mins read
निफ्ट 2026 परीक्षा के लिए अन्य सभी नियम एवं शर्तें, पात्रता मानदंड, परीक्षा योजना और निर्देश अपरिवर्तित रहेंगे और सूचना बुलेटिन तथा इस संबंध में पहले जारी की गई सार्वजनिक सूचनाओं द्वारा शासित होते रहेंगे।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में निर्धारित समय सीमा 6 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। अब उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
NIFT 2027: Application Form Link | Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech | Design Principles
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
इसके बाद उम्मीदवार 5000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ निफ्ट पंजीकरण 14 से 16 जनवरी, 2026 के बीच पूरा कर सकते हैं।
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि निफ्ट से प्राप्त अनुरोध को ध्यान में रखते हुए और उम्मीदवारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने का पर्याप्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, एनआईएफटीईई-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
यह विस्तार विशेष रूप से हाल ही में परीक्षा शहरों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अधिकतम पात्र उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।
NIFTEE 2026: संशोधित कार्यक्रम
|
संशोधित कार्यक्रम
|
अंतिम तिथि
|
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तिथि
|
13 जनवरी 2026
|
|
विलंब शुल्क 5000 रुपये (आवेदन शुल्क के अतिरिक्त) के साथ आवेदन पत्र जमा करने की तिथि
|
14 जनवरी से 16 जनवरी 2026
|
|
आवेदन पत्र के विवरणों में संशोधन (केवल ऑनलाइन)
|
18 जनवरी से 19 जनवरी 2026
|
NIFTEE 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
- नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
- अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- जिस कार्यक्रम के लिए आवेदन किया है उसे चुनें।
- फोटो और हस्ताक्षर जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के लिए NIFTEE 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
NIFTEE 2026: परीक्षा तिथि
एनटीए 8 फरवरी, 2026 को 100 से अधिक शहरों में कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) और पेन-एंड-पेपर (पीबीटी) दोनों तरीकों से निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
निफ्ट परीक्षा स्ट्रक्चर में बी.डिज. उम्मीदवारों के लिए सामान्य योग्यता परीक्षा (जीएटी), रचनात्मक योग्यता परीक्षा (कैट), बी.डिजाइन उम्मीदवारों के लिए सिचुएशन टेस्ट और अधिकांश स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) शामिल हैं। पीएचडी के इच्छुक उम्मीदवारों को इसके अतिरिक्त एक लिखित परीक्षा, शोध प्रस्ताव प्रजेंटेशन और इंटरव्यू देना होगा।
इन कार्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
निफ्ट 2026 के जरिए बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डेस.), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक), मास्टर ऑफ डिजाइन (एम.डेस.), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एमएफटेक), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (एमएफएम), एनआईएफटी लेटरल एंट्री एडमिशन (एनएलईए), आर्टिसन्स कैटेगरी की सीटें और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश खुले हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार