NIFT Final Result 2024 Out: निफ्ट बीडिज, बीएफटेक रिजल्ट exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जारी; ऐसे जांचें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | May 14, 2024 | 07:16 PM IST | 1 min read
निफ्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए बीडिज, बीएफटेक परिणाम घोषित कर दिया है। निफ्ट फाइनल रिजल्ट 2024 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ के माध्यम से चेक कर सकते हैं। टेस्टिंग एजेंसी ने अधिसूचना जारी कर नतीजे घोषित होने की जानकारी दी है। एनटीए ने बीडिज, बीएफटेक परीक्षा 5 फरवरी को आयोजित की थी।
निफ्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। निफ्ट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, पाठ्यक्रम का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या, श्रेणी, कुल अंक, योग्यता स्थिति और प्राप्त रैंक जैसे विवरण शामिल हैं। एनटीए ने 60 शहरों में फैले 72 केंद्रों पर निफ्ट बीडिज, बीएफटेक परीक्षा आयोजित की थी।
इसके अलावा, मास्टर्स प्रोग्राम के लिए स्टेज- I परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए, स्टेज- II परीक्षा यानी साक्षात्कार 1 से 6 अप्रैल, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। एमडीएस, एमएफटेक और एमएफएम पाठ्यक्रमों के लिए एनटीए निफ्ट अंतिम परिणाम 2024 8 मई 2024 को जारी किया गया था।
NIFT BDes, BFTech Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
निफ्ट 2024 परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जाएं।
- होमपेज पर. ‘NIFT 2024 Final Result Link’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- NIFT 2024 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कैंडिडेट अपना निफ्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]UKPSC Prelims 2024 Exam Date: यूकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 14 जुलाई को होगा एग्जाम
आयोग अब यूकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 7 जुलाई के बजाय 14 जुलाई को आयोजित करेगा। यूकेपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों को इस बारे में सूचित किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’