NIFT 2024: निफ्ट की प्रवेश परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित की जाएगी, लखनऊ व वाराणसी में भी होंगे सेंटर
Abhay Pratap Singh | February 5, 2024 | 08:12 AM IST | 1 min read
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन देश भर के 60 शहरों में किया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2024 का आयोजन आज यानी 5 फरवरी 2024 को देश भर के परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के तहत फैशन पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी निफ्ट परीक्षा में शामिल होंगे।
निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन एनटीए दो सेक्शन में करेगा। पहला सेक्शन क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (सीएटी) और दूसरा सेक्शन जनरल एबिलिटी टेस्ट (जीएटी) का होगा। वहीं, निफ्ट एग्जाम 2024 का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा।
निफ्ट एंट्रेस एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थी बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रोग्रामों में प्रवेश ले सकेंगे।
Also read NIFT 2024: निफ्ट 2024 परीक्षा का आयोजन कल, देशभर में बनाए गए 60 एग्जाम सेंटर
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में किसी भी तरह का इलेक्ट्रिक डिवाइस व गैजेट नहीं ले जाने की सलाह दी गई है। परीक्षा के दौरान किसी तरह के अनुचित कार्य में शामिल परीक्षार्थी पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा यूपी के लखनऊ, वाराणसी व दिल्ली एनसीआर, जयपुर, चेन्नई, मुंबई, पुणे, रांची, सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, कोलकाता और भुवनेश्वर सहित देश भर के 60 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए या समस्या होने पर एनटीए की हेल्पलाइन नंबर +91-1126542000 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]CRPF HCM Final Result 2023: सीआरपीएफ एचसीएम का फाइनल रिजल्ट जारी, 1315 उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में शामिल
सीआरपीएफ सीएचएम भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा में 65,819 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया में 135 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी