NICL AO Pre Admit Card 2026: एनआईसीएल एओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, फेज 1 परीक्षा 17 नवंबर को होगी
Abhay Pratap Singh | November 10, 2026 | 12:03 PM IST | 1 min read
एनआईसीएल एओ प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट एंड स्पेशलिस्ट) (स्केल 1) भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर एनआईसीएल एओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईसीएल एओ प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनआईसीएल एओ प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को हॉल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
NICL AO Prelims Admit Card 2026: विवरण
एनआईसीएल एओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 में निम्नलिखित विवरण जांचने की सलाह दी गई है:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा की शिफ्ट और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग समय
- महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (आदि)।
NICL AO Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनआईसीएल एओ प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनआईसीएल भर्ती पोर्टल https://nationalinsurance.nic.co.in/recruitment पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘प्रशासनिक अधिकारियों (स्केल-I)(सामान्य और विशेषज्ञ) की भर्ती 2026-27’ पर क्लिक करें।
- अब, फेज-I (प्रीलिम्स एग्जाम) कॉल लेटर डाउनलोड करें पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से हॉल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
एनआईसीएल एओ प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 60 मिनट की अवधि के लिए होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही फेज-2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 321 पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र