NEST 2025: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट रजिस्ट्रेशन 17 फरवरी से nestexam.in पर होगा शुरू; एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 14, 2025 | 03:28 PM IST | 2 mins read
नेस्ट 2025 एडमिट कार्ड 2 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नेस्ट एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भुवनेश्वर (NISER) और मुंबई यूनिवर्सिटी - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UMDAE CEBS) ने नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2025 (NEST 2025) का शेड्यूल जारी कर दिया है। नेस्ट 2025 कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाकर नेस्ट 2025 आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। एनईएसटी 2025 आवेदन की आखिरी तिथि 9 मई तय की गई है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नेस्ट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 10 मई से 14 मई 2025 तक खुली रहेगी। NEST एडमिट कार्ड 2 जून को जारी किया जाएगा।
एनईएसटी 2025 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को NEST 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति और महिला उम्मीदवारों को नेस्ट 2025 आवेदन शुल्क के रूप में 700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नेस्ट 2025 शेड्यूल के अनुसार, NEST मॉक टेस्ट 16 मई से शुरू होगा। NEST NISER और NEST CEBS दोनों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जुलाई 2025 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। नेस्ट परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, नेस्ट 2025 परीक्षा 22 जून को कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन कराई जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। NEST 2025 परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है। नेस्ट पेपर 2025 अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा।
NEST परीक्षा 2025 में 4 सेक्शन जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी से प्रश्न पूछे जाएंगे। एनईएसटी पेपर में अधिकतम 240 अंकों के लिए कुल 80 प्रश्न शामिल होंगे। नेस्ट मार्किंग स्कीम के अनुसार, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्त के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार