Trusted Source Image

NEET UG Exam Paper Leak 2026: सीबीआई ने एनटीए मुख्यालय का दौरा किया; आरोपियों को हिरासत में लिया गया

Press Trust of India | May 13, 2026 | 06:47 PM IST | 1 min read

नासिक जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने सीबीआई की 'ट्रांजिट रिमांड' पर भेज दिया है।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
सीबीआई की टीम ने जांच प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से भी बात की। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
सीबीआई की टीम ने जांच प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से भी बात की। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के मुख्यालय का दौरा किया जहां उसने नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई। सीबीआई की टीम ने जांच प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से भी बात की।

एजेंसी ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिन्हें राज्य पुलिस ने पेपर लीक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया। नासिक जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने सीबीआई की 'ट्रांजिट रिमांड' पर भेज दिया है।

राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक पुलिस ने मंगलवार को खैरनार को हिरासत में लिया था। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कई संदिग्धों से सीबीआई ने भी इस मामले के संबंध में पूछताछ की।

Also readNEET Paper Leak 2026: नेपाल, बांग्लादेश की तरह 'Gen Z' सड़कों पर उतरें, पेपर लीक पर अरविंद केजरीवाल की अपील

एजेंसी एक मैसेजिंग ऐप पर मौजूद उन समूहों की भी जांच कर रही है, जिन पर ये प्रश्नपत्र कई व्यक्तियों को भेजे गए थे। सीबीआई ने नीट यूजी के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की थीं।

पेपर लीक के परिणामस्वरूप 3 मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई। नीट-यूजी 2026 का आयोजन भारत के 551 शहरों और विदेशों में स्थित 14 केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications