NEET UG Cheating Fraud 2024: नीट यूजी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 7 लाख रुपये बरामद
Abhay Pratap Singh | June 14, 2024 | 11:22 AM IST | 2 mins read
गुजरात के गोधरा में नीट यूजी नकल गिरोह में एक कोचिंग संचालक, एक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का गुजरात के गोधरा में खुलासा हुआ है। मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने गोधरा तालुका पुलिस स्टेशन में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच में छात्रों, उनके अभिभावकों और आरोपियों के बीच 12 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन सामने आया है। परीक्षा में नकल करने वाले प्रत्येक छात्र के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि तय की गई थी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने नीट परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान आरोपी शिक्षक के वाहन से 7 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस नकल गिरोह का संचालन रॉय ओवरसीज कंपनी के संचालक परशुराम रॉय और तुषार भट्ट द्वारा किया जा रहा था। वहीं, गोधरा के आरिफ वाहोरा नाम का एक व्यक्ति भी इस गिरोह में शामिल है।
कोचिंग संचालक परशुराम ने आरिफ के माध्यम से गोधरा के जय जलाराम स्कूल के शिक्षक तुषार भट्ट को 26 अभ्यर्थियों का विवरण भेजा था। बताया गया कि, आरोपियों ने इस योजना के तहत करीब 26 करोड़ रुपये एकत्रित करने की योजना बनाई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परशुराम रॉय ने छात्रों से कहा था कि वे जो प्रश्न नहीं जानते हैं, उन्हें छोड़ दें और तुषार भट्ट परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को भरना सुनिश्चित करेंगे। बता दें कि, मामले के मुख्य आरोपी परशुराम रॉय द्वारा वडोदरा में एक कोचिंग सेंटर संचालित किया जाता है।
रिपोर्ट्स में बताया गया कि, कुल 26 अभ्यर्थियों में से 6 अभ्यर्थी गोधरा के जय जलाराम स्कूल के एक सेंटर पर परीक्षा दे रहे थे, जबकि शेष 20 छात्र जय जलाराम स्कूल के दूसरे सेंटर पर आयोजित परीक्षा में उपस्थित हुए थे। गोधरा डीएम को मामले की जानकारी मिलने के बाद नकल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल