Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 11:37 AM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जारी कर दिया गया है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: भारत में मेडिकल, डेंटल, बीएससी नर्सिंग और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (नीट यूजी 2024) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी स्व-घोषणा पत्र ले जाना अनिवार्य है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट एडमिट कार्ड 2024 स्व-घोषणा पत्र जारी किया है। प्रत्येक उम्मीदवार को NEET 2024 एडमिट कार्ड स्व-घोषणा पत्र डाउनलोड करके उसे ऑफलाइन भरना होगा। उम्मीदवारों को नीट एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की भी सलाह दी गई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) यूजी 2024 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Also readNEET Admit Card 2024 (Out) Live: नीट एडमिट कार्ड 2024 जारी, डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में पर्यवेक्षक के सामने घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर के साथ बाएं अंगूठे का निशान लगाना होगा। आवेदक निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से स्व-घोषणा पत्र भर सकते हैं:
नीट स्व-घोषणा पत्र एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड के साथ जारी किया गया एक दस्तावेज है। परीक्षा के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए NEET एडमिट कार्ड 2024 अंडरटेकिंग फॉर्म जारी किया गया है। छात्रों को NEET अंडरटेकिंग फॉर्म पर पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाना होगा।