NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड 2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया 25 सितंबर तक
Santosh Kumar | September 18, 2025 | 02:15 PM IST | 1 min read
राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार, संस्थान 26 और 27 सितंबर, 2025 को अगले दौर की शुरुआत के लिए भर्ती हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रोविजनल परिणामों पर उम्मीदवारों की आपत्तियों का समाधान करने के बाद, फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपलोड किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवंटित उम्मीदवारों को 18 से 25 सितंबर, 2025 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा, अन्यथा उनकी सीटें रद्द हो सकती हैं।
इसके बाद संस्थान 26 और 27 सितंबर, 2025 को अगले दौर की शुरुआत के लिए भर्ती हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे। उम्मीदवारों को नीट राउंड 2 आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
रिपोर्टिंग प्रक्रिया 8 दिनों तक चलेगी। उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़ों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी लानी होगी। राउंड 2 एआईक्यू, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी और एएफएमसी जैसे संस्थानों के लिए सीटें आवंटित की गई।
NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर से
राउंड 2 पंजीकरण 4 सितंबर को शुरू हुआ और 14 सितंबर तक जारी रहा, और चॉइस लॉकिंग 15 सितंबर तक जारी रही। राउंड 3 काउंसलिंग के लिए आवेदन 29 सितंबर से शुरू होगा। सीट मेट्रिक्स 27 से 28 सितंबर को जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पंजीकरण और शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक है और भुगतान उसी दिन दोपहर 3 बजे तक किया जा सकता है।
उम्मीदवार 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अपने पसंदीदा कॉलेज/कोर्स के विकल्प भरकर लॉक कर सकेंगे। विकल्प लॉक करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, रात 11:55 बजे है। सीट आवंटन परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा