NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 की डेट्स आगे बढ़ीं, 6 अगस्त को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | July 31, 2025 | 03:41 PM IST | 1 min read
मेडिकल कॉलेजों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, एम्स, जिपमर, बीएचयू, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और ईएसआईसी संस्थानों में 26,500 से ज़्यादा सीटें उपलब्ध हैं। बीएससी नर्सिंग सीटों की कुल संख्या 507 है।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 की तिथियों को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 3 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही चॉइस फिलिंग की भी डेट को 3 अगस्त (रात 11:59 बजे) तक बढ़ा दिया गया है।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के विस्तारित शेड्यूल के मुताबिक चॉइस लॉकिंग 3 अगस्त शाम 6 बजे से रात 11:55 बजे तक कर सकेंगे। राउंड 1 के लिए सीट प्रोसेसिंग 3 से 4 अगस्त तक चलेगी।
NEET UG Counselling 2025: विस्तारित काउंसलिंग शेड्यूल
|
यूजी काउंसलिंग कार्यक्रम
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
राउंड-1 के लिए पंजीकरण
|
3 अगस्त, 2025 दोपहर 1 बजे तक (विस्तारित)
|
|
राउंड-1 के लिए भुगतान
|
3 अगस्त, 2025 शाम 4 बजे तक (विस्तारित)
|
|
राउंड-1 के लिए विकल्प भरना (चॉइस फिलिंग)
|
3 अगस्त, 2025 रात 11:59 बजे तक (विस्तारित)
|
|
राउंड-1 के लिए विकल्प लॉक करना (चॉइस लॉकिंग)
|
3 अगस्त, 2025 शाम 6 बजे से रात 11:55 बजे तक
|
|
राउंड-1 के लिए सीट प्रोसेसिंग
|
4 से 5 अगस्त, 2025
|
|
राउंड-1 का परिणाम घोषित
|
6 अगस्त, 2025
|
|
राउंड-1 के लिए रिपोर्टिंग
|
7 अगस्त से 11 अगस्त, 2025
|
NEET UG Counselling 2025: सीट मैट्रिक्स जारी
एमसीसी ने एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए नीट 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, एम्स, जिपमर, बीएचयू, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और ईएसआईसी संस्थानों में 26,500 से ज़्यादा सीटें उपलब्ध हैं। बीएससी नर्सिंग सीटों की कुल संख्या 507 है।
NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग टाइप
नीट 2025 काउंसलिंग दो प्रकार से आयोजित की जाती है। 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटें और 85 प्रतिशत राज्य कोटा (SQ) सीटें। जहां एमसीसी एआईक्यू सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करता है, वहीं राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण नीट राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन करते हैं।
अगली खबर
]CG BSc Nursing Result 2025: सीजी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट घोषित, छात्रों की कंबाइन लिस्ट, फाइनल आंसर की भी जारी
साथ ही, छात्रों की कंबाइन लिस्ट और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने नामांकन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके सीजी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल