NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग डेट 11 अगस्त तक बढ़ी, सीट आवंटन डेट जानें
Saurabh Pandey | August 10, 2025 | 11:15 AM IST | 1 min read
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग की डेट 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 11 अगस्त तक चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा NEET UG 2025 राउंड 1 सीट-प्रोसेसिंग 12 अगस्त, 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।
नीट काउंसलिंग 2025 सीट आवंटन में उम्मीदवारों की रैंकिंग और उन्हें आवंटित कॉलेज शामिल किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों के नाम नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2025 में दिखाई देंगे, उन्हें चुने गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
NEET UG Counselling: चॉइस फिलिंग प्रक्रिया
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर NEET UG काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प भरें और उसे लॉक करें।
- इसके बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NEET UG Counselling 2025: डॉक्यूमेंट्स लिस्ट
- नीट एडमिट कार्ड 2025
- नीट 2025 स्कोरकार्ड
- कक्षा 10, 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- वैलिड सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी प्रमाण
- छह से आठ पासपोर्ट आकार के फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अंतरिम आवंटन पत्र
अगली खबर
]NEET UG 2025 Counselling Live: नीट यूजी राउंड 1 फाइनल सीट आवंटन जारी, 14 अगस्त से करें रिपोर्टिंग
एमसीसी द्वारा चॉइस भरने की प्रक्रिया 11 अगस्त तक बढ़ाया गया था। प्राधिकरण द्वारा 13 अगस्त को फाइनल नतीजे घोषित किए गए। इससे पहले राउंड 1 का परिणाम 11 अगस्त को घोषित होने वाला था, लेकिन इसे बाद में टाल दिया गया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा