NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 नए कॉलेज में जुड़ी 150 एआईक्यू सीटें
Santosh Kumar | October 4, 2024 | 11:29 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी राउंड 3 की आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। जो उम्मीदवार राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे 8 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए 150 एआईक्यू सीटें जोड़ने की घोषणा की है।
नीट यूजी राउंड 3 की आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
NEET UG Counselling 2024: चॉइस फिलिंग 5 अक्टूबर से
सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो 5 से 8 अक्टूबर तक खुली रहेगी। एमसीसी 11 अक्टूबर को नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। कॉलेज एडमिशन के लिए 12 से 18 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग की जा सकेगी।
NEET Counselling 2024: 10 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज
एमसीसी ने नीट यूजी ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग में 10 नए अतिरिक्त सरकारी मेडिकल कॉलेजों को शामिल करने की घोषणा की है, जिससे 150 एमबीबीएस सीटें बढ़ेंगी। इन कॉलेजों की सूची और सीटों की संख्या का विवरण नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है-
| संस्थान | कुल सीटें |
|---|---|
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, बुलढाणा, जिला महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल परिसर, धाड़ रोड, बुलढाणा, महाराष्ट्र, 443001 |
15 |
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, अंबरनाथ, डॉ. बी. जी. छाया उप जिला अस्पताल, अंबरनाथ नगर पालिका, शिव मार्केट, अंबरनाथ, महाराष्ट्र 4, महाराष्ट्र, 421501 |
15 |
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, हिंगोली, सरकारी मेडिकल कॉलेज, वाशिम रोड, बालसोंड, हिंगोली, महाराष्ट्र, 431513 |
15 |
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, भंडारा, जिला अस्पताल परिसर, संत कबीर वार्ड, भंडारा, महाराष्ट्र, 441904 |
15 |
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमरावती, सरकारी मेडिकल कॉलेज जिला महिला अस्पताल परिसर दफरीन श्रीकृष्ण पेठ अमरावती, महाराष्ट्र, 444601 |
15 |
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, वाशिम, सरकारी मेडिकल कॉलेज, वाशिम जिला महिला अस्पताल भवन, नालंदा नगर, चिखली रोड, महाराष्ट्र, 444505 |
15 |
|
स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेज, सोनभद्र, रौनप रोड, चुर्क, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, 231216 |
15 |
|
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, गढ़चिरौली, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मूल रोड कॉम्प्लेक्स, गढ़चिरौली, महाराष्ट्र, 442605 |
15 |
|
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जालना, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ग्लोबल गुरुकुल स्कूल, सुशीलादेवी लॉन्स के सामने, अंबाद मंथा रोड, जालना 43121, महाराष्ट्र, 431213 |
15 |
|
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार, जगजीतपुर लक्सर रोड हरिद्वार, उत्तराखंड, 249408 |
15 |
| कुल | 150 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार