NEET UG 2025: राजस्थान पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में साइबर ठगी से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी
Press Trust of India | May 1, 2025 | 10:17 AM IST | 2 mins read
पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) हेमंत प्रियदर्शी ने कहा कि नीट यूजी 2025 परीक्षा के पेपर लीक होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी 2025 परीक्षा के पेपर लीक के नाम पर साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एनटीए और राजस्थान साइबर क्राइम ब्रांच ने छात्रों और अभिभावकों को उन जालसाजों से सावधान रहने की सलाह दी है जो नीट-यूजी का पेपर लीक होने का दावा कर उनसे पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) हेमंत प्रियदर्शी ने कहा कि नीट यूजी 2025 परीक्षा के पेपर लीक होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है। टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया के जरिए अभिभावकों से लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए नीट यूजी 2025 परीक्षा देशभर में 4 मई को होनी है। परीक्षा से पहले टेलीग्राम और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़ी फर्जी खबरों के कारण छात्र और अभिभावक चिंतित हैं।
NEET UG 2025: नीट यूजी पेपर लीक के नाम पर ठगी
पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधी पेपर लीक के नाम पर अभिभावकों से लाखों रुपए ठगने की कोशिश कर रहे हैं। वे फर्जी संदेश भेजकर छात्रों को फंसा रहे हैं कि पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ है या टॉप रैंकर्स और कोचिंग सेंटरों के जरिए उपलब्ध है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीट 2025 परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर टेलीग्राम पर फर्जी चैनल बनाए गए हैं। ऐसा ही एक चैनल "नीट पीजी लीक्ड मेटिरियलस" नाम से चल रहा था, जिसके करीब 20,600 सदस्य थे।
कुछ चैनल नीट पीजी 2024 लीक पेपर बेचने का झूठा दावा कर रहे हैं। घोटालेबाज छात्रों से 50-70 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं और पेपर लीक की गारंटी के लिए प्रिंटिंग प्रेस, रैंकर्स और कोचिंग सेंटर के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
NTA NEET UG 2025: निजी जानकारी साझा न करने की सलाह
एनटीए और साइबर क्राइम ब्रांच ने कहा है कि ये सभी दावे झूठे हैं। उन्होंने छात्रों को ऐसे चैनलों से सावधान रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट को पैसे न देने की सलाह दी है जो प्रश्नपत्र लीक करने का दावा कर रहे हैं।
साथ ही उन्होंने छात्रों को आगाह किया है कि वे अपना रोल नंबर, पासवर्ड या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें। प्रियदर्शी ने कहा कि ऐसे फर्जी टेलीग्राम चैनल या ऐप की जानकारी एनटीए और साइबर क्राइम ब्रांच को दें।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध स्क्रीनशॉट, ग्रुप लिंक, बैंक खाता, यूपीआई आईडी और वॉलेट विवरण की सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या नजदीकी पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन पर दें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार