NEET UG 2025: फर्जी एडमिशन कंपनी बनाकर नीट उम्मीदवारों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Press Trust of India | May 5, 2025 | 10:24 AM IST | 2 mins read
आरोपियों ने 'एडमिशन व्यू' नाम से एक कंपनी बनाई थी जिसके जरिए वे एमबीबीएस अभ्यर्थियों का डेटा एकत्र करते थे और उन्हें कॉल करते थे।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो कथित तौर पर नीट यूजी उम्मीदवारों से परीक्षा पास कराने के लिए पैसे मांग रहा था, पुलिस ने रविवार (4 मई) को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार साहू (30), धर्मपाल सिंह और अनिकेत के रूप में हुई है, जो सभी दिल्ली के रहने वाले हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एसटीएफ (नोएडा) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राज कुमार मिश्रा ने कहा, “नोएडा एसटीएफ इकाई ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो छात्रों को एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा पास कराने के बहाने ठग रहा था।
NEET UG Paper: प्रत्येक अभ्यर्थी से 5 लाख रुपये मांगे
आरोपियों ने अभ्यर्थियों के परिजनों या रिश्तेदारों से पैसे मांगे थे। आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने 'एडमिशन व्यू' नाम से एक कंपनी बनाई थी जिसके जरिए वे एमबीबीएस अभ्यर्थियों का डेटा इकट्ठा करते थे।
इसके बाद वे अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर कॉल करते थे। एएसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया, "आरोपियों ने कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से 5 लाख रुपये मांगे थे।"
NEET UG 2025: फर्जी एडमिट कार्ड से परीक्षा में शामिल
केरल पुलिस ने फर्जी एडमिट कार्ड के साथ नीट परीक्षा देने वाले छात्र के मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छात्र को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ के दौरान उसने परीक्षा में बैठने की बात स्वीकार कर ली है।
पुलिस के अनुसार, छात्र के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा समन्वयक की शिकायत के बाद छात्र को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि समन्वयक को एडमिट कार्ड पर दिए गए नाम, पते और परीक्षा केंद्र में विसंगतियां मिली हैं। परीक्षा रविवार (4 मई) को देश भर के 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए।
अगली खबर
]NEET UG Exam 2025 Live: नीट यूजी आंसर की कोड 45, 46, 47, 48 जारी, एनालिसिस, क्वालीफाइंग मार्क्स, रिजल्ट डेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22.7 लाख एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी। एनटीए अधिकारियों ने कहा कि 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार