Saurabh Pandey | May 3, 2025 | 02:39 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश भी नीट परीक्षा के माध्यम से होगा। हालांकि, सीट मैट्रिक्स अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.
Download EBook.jpg)
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कल यानी 4 अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट यानी नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे के लिए एक ही शिफ्ट में होगी।
NEET 2026: Exam Centres List | Free NEET Coaching & Study Material
NEET Prep: Mock Test | 10 Years PYQ's | Syllabus
NEET 2026: Boards Cheat Sheet | Mind Maps & Diagrams Guide | Formula Sheet
Latest: Allied and Health Sciences | Paramedical Universities Accepting Applications
एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) शामिल है। प्रश्न पत्र में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को 180 मिनट में हल करना होगा।
नीट यूजी 2025 के लिए परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले खोला जाएगा और उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे के बाद नीट परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET UG 2025 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
Also read NEET UG 2025 Dress Code: नीट यूजी परीक्षा में क्या पहनकर जाएं? जानें मेल-फीमेल ड्रेस कोड
भारत में कुल 542 मेडिकल कॉलेज, 313 डेंटल कॉलेज, 914 आयुष कॉलेज और 47 बीवीएससी और एएच कॉलेज हैं, जो नीट के नतीजों को स्वीकार करेंगे। कुल 15 एम्स कैंपस और 2 जिपमर कैंपस हैं जो प्रवेश के लिए इस परीक्षा के स्कोर को स्वीकार करते हैं।
इस वर्ष बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश भी नीट परीक्षा के माध्यम से होगा। हालांकि, सीट मैट्रिक्स अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
नीट यूजी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।