NEET UG 2025: नीट यूजी आवेदन फॉर्म में 9 से 11 मार्च तक कर सकेंगे सुधार, परीक्षा 4 मई को
Abhay Pratap Singh | March 6, 2025 | 04:14 PM IST | 2 mins read
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च को समाप्त हो जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक 2025 (NEET UG 2025) के लिए आवेदन सुधार विंडो 9 मार्च से 11 मार्च तक खोली जाएगी। सफलतापूर्वक नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
नोटिस में कहा गया कि, “सुधार के लिए समय सीमा 11 मार्च, 2025 (रात 11:50 बजे तक) तक उपलब्ध रहेगी। इस समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में आगे सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।” नीट यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 7 मार्च को रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगी।
नीट यूजी 2025 करेक्शन विंडो के माध्यम से कैंडिडेट शैक्षिक योग्यता विवरण, कैटेगरी, उपश्रेणी (दिव्यांग), हस्ताक्षर, नीट यूजी प्रयासों की संख्या और परीक्षा शहर एवं परीक्षा माध्यम आदि में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार पिता का नाम और योग्यता या व्यवसाय अथवा माता का नाम और योग्यता या व्यवसाय में से किसी एक में संशोधन कर सकेंगे।
एनटीए नीट यूजी नोटिस में आगे कहा गया कि, “हम सभी पंजीकृत उम्मीदवारों से आग्रह करते हैं कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने विवरण सत्यापित करें। यदि आवश्यक हो, तो आपको निर्दिष्ट अवधि के दौरान अपने आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन करने की सलाह दी जाती है।”
एनटीए ने यह भी बताया कि नीट आवेदन पत्र 2025 में अंतिम सुधार केवल तभी लागू होगा जब किसी अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो तो) का भुगतान किया जाएगा। आगे कहा गया कि, ऐसे मामलों में जहां परिवर्तन से शुल्क राशि प्रभावित होती है, अभ्यर्थियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। किसी भी अतिरिक्त भुगतान को वापस नहीं किया जाएगा।
NEET UG Exam Date 2025: नीट यूजी एग्जाम मोड
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में 4 मई को आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2025 एग्जाम का समय दोपहर 2 बजे शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। नीट यूजी एंट्रेंस एग्जाम भारत एवं विदेशों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा