Abhay Pratap Singh | March 6, 2025 | 03:39 PM IST | 1 min read
गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के कट-ऑफ अंकों के साथ परिणाम घोषित करेगा। गेट 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद gate2025.iitr.ac.in पर जाकर गेट 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
आईआईटी रुड़की सभी 30 विषयों के टेस्ट पेपर के लिए गेट के परिणाम घोषित करेगा। गेट स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए 28 मार्च से 31 मई, 2025 तक उपलब्ध रहेंगे। गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, जिन आवेदकों ने 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को गेट 2025 परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे GATE GOAPS वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। IITR GATE 2025 परिणाम में गेट काउंसलिंग में भाग लेने वाले पात्र उम्मीदवारों के स्कोर, एआईआर, योग्यता अंक और कटऑफ शामिल होंगे।
Also readIIT Roorkee: आईआईटी रुड़की ने भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से 14 विभागों में मानक क्लब स्थापित किया
GATE के आधिकारिक प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। गेट आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए 27 फरवरी से 1 मार्च तक ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई थी। बता दें, 31 मई के बाद से 31 दिसंबर तक स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा।
गेट स्कोर का उपयोग एमटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पीएसयू भर्ती के लिए गेट स्कोर आवश्यक है। गेट 2025 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों समय-समय पर आईआईटीआर गेट की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से गेट रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
मेडिकल कॉलेज की संख्या 2014 में 387 से बढ़कर अब 780 हो गई है। इस दौरान यूजी पाठ्यक्रमों के लिए सीट की संख्या में 130% और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सीट की संख्या में 135 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Press Trust of India