NEET UG 2024: नीट में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज? देखें पिछले वर्षों की कट-ऑफ
Santosh Kumar | May 28, 2024 | 05:16 PM IST | 2 mins read
इस साल एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा 5 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा 2024 के लिए 24 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया। परीक्षा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा यानी नीट परीक्षा में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों में हर साल बदलाव देखा जा सकता है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि उन्हें नीट में कितने अंको पर सरकारी कॉलेज मिलेंगे? ऐसे में आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि किस वर्ग के उम्मीदवार को कितने अंकों की आवश्यकता हो सकती है।
इस साल एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा 5 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा 2024 के लिए 24 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया। परीक्षा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। नीट में आवश्यक कट-ऑफ अंक हर साल उम्मीदवारों की कुल संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और सीटों की उपलब्धता जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है।
ऐसे में जहां एक ओर सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, वहीं दूसरी ओर निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स की फीस लाखों से करोड़ों तक पहुंच सकती है। फीस अधिक होने के कारण ज्यादातर छात्र सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पर्याप्त स्कोर हासिल करना होगा। उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए पिछले वर्षों की नीट कट-ऑफ की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।
NEET Cut-off: पिछले 5 वर्षों की नीट कट-ऑफ
|
वर्ष |
सामान्य |
एससी/एसटी |
ओबीसी |
|---|---|---|---|
|
2023
|
720-137
|
136-107
|
136-107
|
|
2022 |
715-117 |
116-93 |
715-117 |
|
2021 |
720-138 |
137-108 |
116-93 |
|
2020 |
720-147 |
146-113 |
116-93 |
|
2019 |
701-134 |
133-107 |
104-93 |
Also read NEET 2024: एमबीबीएस के लिए नीट में कितने प्रतिशत अंक जरूरी, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
नीट यूजी के लिए कट-ऑफ हर साल विभिन्न कारकों के आधार पर बदलती रहती है। मेडिकल कॉलेजों में नीट प्रवेश एआईक्यू या राज्यवार काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के आधार पर किया जाता है।
नेशनल मेडिकल कमीशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के कुल 355 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 52218 एमबीबीएस सीटें हैं। ऐसे में नीट में कितने सरकारी कॉलेज मिलेंगे का जवाब इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस कोटे के तहत और किस कॉलेज में सीट चाहते हैं।
नीट 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक है, लगभग 21 लाख उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा में इस साल भाग लिया था, इसलिए 650 नीट स्कोर वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एआईक्यू के तहत सरकारी सीटें मिल सकती हैं। सरकारी कॉलेज पाने के लिए नीट में कितने वांछित अंकों की आवश्यकता होगी, इस प्रश्न का उत्तर आप इस तालिका से समझ सकते हैं-
|
वर्ग |
वांछित अंक |
|---|---|
|
सामान्य वर्ग |
600+अंक |
|
पिछड़ा वर्ग |
575+अंक |
|
अनुसूचित जाति वर्ग |
480+अंक |
|
अनुसूचित जन जाति वर्ग |
475+अंक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार