Santosh Kumar | May 28, 2024 | 05:16 PM IST | 2 mins read
इस साल एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा 5 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा 2024 के लिए 24 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया। परीक्षा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।
Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा यानी नीट परीक्षा में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों में हर साल बदलाव देखा जा सकता है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि उन्हें नीट में कितने अंको पर सरकारी कॉलेज मिलेंगे? ऐसे में आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि किस वर्ग के उम्मीदवार को कितने अंकों की आवश्यकता हो सकती है।
New: RE-NEET 2026 Official Provisional Answer Key | Solution (All Codes)
RE-NEET 2026: Rank Predictor | College Predictor | Marks vs Rank
Also See: Safe Score for AIIMS Delhi | Re-NEET Epected Cutoff | MBBS Seats in India
इस साल एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा 5 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा 2024 के लिए 24 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया। परीक्षा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। नीट में आवश्यक कट-ऑफ अंक हर साल उम्मीदवारों की कुल संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और सीटों की उपलब्धता जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है।
ऐसे में जहां एक ओर सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, वहीं दूसरी ओर निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स की फीस लाखों से करोड़ों तक पहुंच सकती है। फीस अधिक होने के कारण ज्यादातर छात्र सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पर्याप्त स्कोर हासिल करना होगा। उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए पिछले वर्षों की नीट कट-ऑफ की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।
वर्ष | सामान्य | एससी/एसटी | ओबीसी |
|---|---|---|---|
| 2023 | 720-137 | 136-107 | 136-107 |
2022 | 715-117 | 116-93 | 715-117 |
2021 | 720-138 | 137-108 | 116-93 |
2020 | 720-147 | 146-113 | 116-93 |
2019 | 701-134 | 133-107 | 104-93 |
Also readNEET 2024: एमबीबीएस के लिए नीट में कितने प्रतिशत अंक जरूरी, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
नीट यूजी के लिए कट-ऑफ हर साल विभिन्न कारकों के आधार पर बदलती रहती है। मेडिकल कॉलेजों में नीट प्रवेश एआईक्यू या राज्यवार काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के आधार पर किया जाता है।
नेशनल मेडिकल कमीशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के कुल 355 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 52218 एमबीबीएस सीटें हैं। ऐसे में नीट में कितने सरकारी कॉलेज मिलेंगे का जवाब इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस कोटे के तहत और किस कॉलेज में सीट चाहते हैं।
नीट 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक है, लगभग 21 लाख उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा में इस साल भाग लिया था, इसलिए 650 नीट स्कोर वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एआईक्यू के तहत सरकारी सीटें मिल सकती हैं। सरकारी कॉलेज पाने के लिए नीट में कितने वांछित अंकों की आवश्यकता होगी, इस प्रश्न का उत्तर आप इस तालिका से समझ सकते हैं-
वर्ग | वांछित अंक |
|---|---|
सामान्य वर्ग | 600+अंक |
पिछड़ा वर्ग | 575+अंक |
अनुसूचित जाति वर्ग | 480+अंक |
अनुसूचित जन जाति वर्ग | 475+अंक |