NEET UG 2024: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में दाखिला शुरू, 2747 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
Abhay Pratap Singh | September 4, 2024 | 03:54 PM IST | 2 mins read
इस साल, बिहार के 12 सरकारी मेडिकल और 2 डेंटल कॉलेजों की कुल 1,347 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार नीट प्रवेश के लिए राउंड-2 काउंसलिंग 6 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इससे पहले, बिहार मेडिकल एडमिशन 2024 के लिए राउंड-1 प्रवेश का आयोजन 2 सितंबर तक किया गया।
मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को उनके राज्य मेरिट रैंक के आधार पर बिहार नीट काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। बिहार MBBS काउंसलिंग 2024 सत्र में उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी।
बिहार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 8 सितंबर है। प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 11 सितंबर से 14 सितंबर तक सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार नीट प्रवेश के लिए राउंड-2 दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 12 से 14 सितंबर तक किया जाएगा।
Also read NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण कल mcc.nic.in पर होगा शुरू
इस बार, 12 सरकारी मेडिकल और 2 डेंटल कॉलेजों में 1,347 सीटों पर नामांकन होगा। वहीं, निजी एमबीबीएस कॉलेजों में 1,200 सीटों व निजी डेंटल कॉलेजों में 200 सीटों पर दाखिला मिलेगा। बिहार एमबीबीएस पात्रता मानदंड 2024 के अनुसार, बिहार एमबीबीएस/ बीडीएस प्रवेश के लिए 31 दिसंबर 2024 तक अभ्यर्थी की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी 2024 में एआईआर 20 से 4610 रैंक (राज्य रैंक 1 से 90 तक) वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रवेश मिल सकता है। वहीं, ऑल इंडिया रैंक 3883 से 6619 रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में दाखिला मिल सकता है।
इसके अलावा, नीट यूजी 2024 मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 18119 से 31108 रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पटना डेंटल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। बिहार के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले कैंडिडेट बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें