NEET Retest 2026: दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की
Santosh Kumar | May 29, 2026 | 01:42 PM IST | 2 mins read
दिल्ली से पहले, पंजाब, हरियाणा और बिहार की सरकारों ने भी घोषणा की है कि वे 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा की घोषणा की है। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। छात्रों को अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इसकी घोषणा की।
यह फैसला छात्रों और उनके माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि नीट परीक्षा के दिन बस यात्रा मुफ्त की जाए।
NEET Retest 2026: पंजाब, हरियाणा व बिहार में भी मुफ्त बस यात्रा
इसी के बाद दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। दिल्ली से पहले पंजाब, हरियाणा और बिहार की सरकारों ने भी घोषणा की है कि वे 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।
'एक्स' पर घोषणा करते हुए, सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, "21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सहायता के लिए, दिल्ली सरकार वैध एडमिट कार्ड दिखाने पर सभी डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।"
NEET 2026 Retest: रेखा गुप्ता परीक्षार्थियों के लिए क्या कहा?
रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, "किसी भी छात्र को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। नीट की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प उन्हें सफलता की ओर ले जाए।"
एनटीए ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून के लिए निर्धारित की है। दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। इस मुफ्त बस सेवा से विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों और समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को लाभ मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार