NEET PG 2026: नीट पीजी परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी से हंगामा, जयपुर में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
Press Trust of India | August 30, 2026 | 04:11 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों ने परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ कंप्यूटर की स्क्रीन पर सवाल दिखाई देने के बाद बंद हो गए।
नई दिल्ली: जयपुर के सीतापुरा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर रविवार को नीट पीजी 2026 परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों के चलते अफरा-तफरी मच गई। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर बार-बार बंद हो रहे थे, जिससे उन्हें सवाल हल करने में परेशानी हुई। सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन में दो ब्लॉक में परीक्षा आयोजित की गई।
अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई। उन्होंने कहा परीक्षा शुरू होने के बाद भी कंप्यूटर बार-बार बंद होते रहे। कुछ अभ्यर्थियों ने दावा किया कि उनके कंप्यूटर छह से सात बार बंद हुए, जबकि कुछ ने इससे भी अधिक बार तकनीकी समस्या आने की बात कही।
अभ्यर्थियों के अनुसार, कंप्यूटर दोबारा शुरू होने के बाद कई सिस्टम पर केवल कुछ सवाल दिखाई दिए और फिर कंप्यूटर बंद हो गया। तकनीकी व्यवधान के बीच कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए और व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आ रही तकनीकी समस्या को लेकर केंद्र के कर्मचारियों की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
अभ्यर्थियों ने परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ कंप्यूटर की स्क्रीन पर सवाल दिखाई देने के बाद बंद हो गए। अभ्यर्थियों ने तकनीकी गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि किसी भी छात्र को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े।
गुंजन नाम की एक अभ्यर्थी ने कहा कि नीट पीजी जैसी अहम परीक्षा के लिए छात्र अच्छी-खासी फीस देते हैं, लेकिन उन्हें निर्बाध परीक्षा के लिए पर्याप्त तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। अभ्यर्थियों ने कहा कि कई परीक्षार्थियों ने एक से दो साल तक तैयारी की है और इस तरह की तकनीकी गड़बड़ियां उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं।
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे। जयपुर दक्षिण के सहायक पुलिस आयुक्त ललित शर्मा ने कहा कि हंगामे के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार