Abhay Pratap Singh | August 30, 2026 | 02:33 PM IST | 1 min read
एनबीईएमएस की सूचना में कहा गया है कि राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्रों (टीसी संख्या 41682 और 41683) में बिजली कटौती के कारण नीट पीजी 2026 परीक्षा संपन्न नहीं हो सकी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 30 अगस्त राष्ट्रीय पात्रता कम प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG) का आयोजन करा लिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।
उम्मीदवारों को नीट पीजी आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लागू शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नीट पीजी परीक्षा 2026 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 2,65,980 उम्मीदवारों के लिए देशभर के 338 शहरों में बनाए गए 1,111 परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है।
एनबीईएमएस की सूचना में कहा गया है कि राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्रों (टीसी संख्या 41682 और 41683) में आंतरिक बिजली कटौती के कारण नीटटी पीजी 2026 परीक्षा संपन्न नहीं हो सकी। रीएग्जाम 5 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। नीट पीजी मार्किंग स्कीम 2026 के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। इस बार पेपर में कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके नीट पीजी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
नीट पीजी 2026 आंसर की, कटऑफ, ऑब्जेक्शन विंडो, एनालिसिस सहित अन्य नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट यहां बने रहें।
August 30, 2026 | 02:33 PM IST
एनबीईएमएस की ओर नीट पीजी आंसर की 2026 जल्द ही जारी की जाएगी, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर चुनौतियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।
August 30, 2026 | 02:33 PM IST
नीट पीजी 2026 परीक्षा आज यानी 30 अगस्त को सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है।