NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी 2025 एग्जाम डेट natboard.edu.in पर जल्द होगा जारी, संभावित परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 24, 2024 | 03:43 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2025 का आयोजन एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली (NBEMS New Delhi) की ओर से सत्र 2025-26 के लिए नीट पीजी 2025 एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
NEET PG Exam 2025 - पीजी मेडिकल प्रोग्राम
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2025 (NEET PG 2025) का आयोजन एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट पीजी 2025 की संभावित तिथि जून 2025 है। नीट पीजी 2025 इंफॉर्मेशन ब्रोशर में परीक्षा शेड्यूल के अलावा पात्रता मानदंड की भी जांच कर सकेंगे।
NEET PG Score Card 2024: आवेदन सुधार विंडो
नीट पीजी 2025 आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। नीट पीजी एग्जाम ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी 2025 परीक्षा से कुछ दिन पहले एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। NEET PG 2025 एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET PG 2025 Exam Date: नीट स्कोरकार्ड
प्राधिकरण की ओर से नीट पीजी 2025 परिणाम को स्कोरकार्ड के रूप में घोषित करेगा और एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। तैयार मेरिट सूची के आधार पर एमसीसी द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग 2025 आयोजित की जाएगी। नीट पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन केवल अंग्रेजी माध्यम में ही किया जाएगा।
NEET Syllabus 2024: परीक्षा पैटर्न
नीट पीजी परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई यानी 1 अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं होगा।
NEET Exam Date 2024: नीट पीजी 2025 आवेदन पत्र
उम्मीदवारों को नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि से पहले भर लेना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की तकनीकि समस्या से आसानी से बचा जा सके। नीट पीजी आवेदन पत्र भरने के चरण में नीट पीजी 2025 पंजीकरण, नीट पीजी आवेदन फॉर्म भरना, परीक्षा शहर का चयन, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान को शामिल किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार