Santosh Kumar | May 22, 2025 | 12:03 PM IST | 2 mins read
अगर किसी अभ्यर्थी को एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की में कोई त्रुटि लगती है तो वह 24 मई 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 22 मई 2025 को एमएचटी सीईटी 2025 फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (पीसीएम) ग्रुप की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे छात्र अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Admission Alert : ITM Skills University
अगर किसी अभ्यर्थी को एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की में कोई त्रुटि लगती है तो वह 24 मई 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹1000 का शुल्क देना होगा और संबंधित प्रमाण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
एमएच सीईटी पीसीएम आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की मदद से छात्र अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। एमएचटी सीईटी में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाता है।
आंसर की से छात्र अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं। एमएच सीईटी 2025 की पीसीएम परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई। वहीं, पीसीबी ग्रुप की परीक्षा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई।
पीसीबी ग्रुप की प्रोविजनल आंसर-की 19 मई 2025 को पहले ही जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थी आंसर की, परिणाम और काउंसलिंग से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।
यदि आवश्यक हो तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की 2025 पर आपत्तियां उठाई जा सकती हैं-
कॉमेडके यूजीईटी/ UNI-GAUGE इंजीनियरिंग परीक्षा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और गुजरात राज्य के कई शहरों में स्थगित कर दी गई थी।
Abhay Pratap Singh